फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tenders worth Rs 2.17 crore started before the House meeting, development will happen

Yamuna Nagar News: सदन बैठक से पहले लगे 2.17 करोड़ के टेंडर, होगा विकास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Tenders worth Rs 2.17 crore started before the House meeting, development will happen
नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी सदन की बैठक 13 दिसंबर को प्रस्तावित है। इससे ठीक पहले नगर निगम अफसरों की ओर से 2.17 करोड़ रुपये के नए कामों के टेंडर लगा दिए हैं, वहीं करोड़ों रुपये के ही कामों के टेंडर रिकॉल किए हैं। वार्ड पार्षद इसे खेल बता रहे हैं। उनकी मानें तो सवालों के जवाब के रूप अफसरों ने बैठक से ठीक पहले टेंडर किए हैं, जिससे कामों में देरी पर कार्रवाई से बचा जा सके। पार्षदों का आरोप है कि ज्यादातर टेंडर पर्याप्त बिड न होने पर रिकॉल होते हैं और धरातल पर काम नहीं हो पाते हैं, इसलिए सदन बैठक में अफसरों के लंबित कामों पर टेंडर कर देने के जवाब पर नाराजगी दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

वार्ड सात से पार्षद रामआसरा भारद्वाज, वार्ड आठ से पार्षद विनोद मरवाह, वार्ड तेरह से पार्षद निर्मल चौहान ने कहा कि 13 दिसंबर की सदन बैठक कार्यकाल की आखिरी बैठक हो सकती है। अब तक जितनी बैठकें हुई, उनमें पास किए प्रस्तावों में अधिकांश पर काम पूरे नहीं हुए या शुरू ही नहीं हो पाए। कई लंबित कामों का मुद्दा पिछली बैठकों में उठाया, जिस पर हर बार निगम अफसरों से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस बार भी बैठक से ठीक पहले पिछली बैठकों में जिन कामों के मुद्दे उठाए, उन सहित दूसरे करोड़ों रुपये के कामों के टेंडर लगा दिए गए हैं या रिकॉल कर दिए हैं। यह खेल इसलिए किया गया कि पार्षदों के सदन बैठक में लंबित कार्यों पर सवाल करने पर अफसर जवाब दे सकें कि संबंधित कार्य का टेंडर कर दिया गया है। जबकि हकीकत ये है कि कागजों में व वेबसाइट पर ऑनलाइन टेंडर जरूर हो रहे हैं, पर उनमें पर्याप्त बिड न होने से वह बार-बार रिकॉल हो रहे हैं। इसका नतीजा ये है कि धरातल पर अधिकांश काम नहीं हो रहे। इसका खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसलिए सदन बैठक में अफसर टेंडर कर देने के जवाब देते हैं तो पार्षद नाराजगी दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


वार्ड 13 की जम्मू कॉलोनी में 2.03 लाख रुपये से लाडली रोड पर स्वागत द्वार का निर्माण।
वार्ड 13 के पुराना हमीदा में 4.23 लाख रुपये से नगर निगम की जमीन पर कांटेदार तार से तारबंदी।
वार्ड 11 के गधौली में 25.78 लाख रुपये से कम्युनिटी सेंटर के साथ लगते रास्ते का निर्माण।
वार्ड आठ में 8.31 लाख रुपये से श्री सनातन धर्म मंदिर के साथ गली व नाली का निर्माण।
वार्ड 12 के बाडी माजरा में 1.20 करोड़ रुपये से आईपीएस के मैकेनिकल पार्ट्स का इंस्टालेशन।
वार्ड 18 के आंबेडकर नगर में 41.54 करोड़ रुपये से सीसी गली व 200 एमएम डाया की एनपी-2 पाइप बिछाने का काम।
वार्ड 22 में 7.97 लाख रुपये से भगवान परशुराम पार्क का नवीनीकरण।
वार्ड 19 के ससौली गांव में 7.36 लाख रुपये से ज्वाला माता मंदिर समीप स्वागत द्वार का निर्माण।
(इसी तरह करोड़ों रुपये के कामों के टेंडर पर्याप्त बिड न मिलने से रिकॉल हुए हैं।)

पूरा प्रयास है कि जो भी कार्य लंबित हैं, उन्हें सिरे चढ़ाया जाए। इसके लिए नियमानुसार टेंडर किए जा रहे हैं।
- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed