फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tenant attacked shop owner

Yamuna Nagar News: किरायेदार ने किया दुकान मालिक पर हमला

Mon, 22 Apr 2024 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Apr 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Tenant attacked shop owner
यमुनानगर। किरायेदार को दुकान खाली करने को कहा तो उसने दुकान के मालिक पर हमला कर दिया। साथ ही उसे जाने से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने किरायेदार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। हरि नगर काॅलोनी निवासी डाॅ. विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पुराना हमीदा में पानी की टंकी के पास दुकान है। इसे उन्होंने पुराना हमीदा निवासी वरिंद्र सिंह को किराये पर दिया हुआ है। इस दुकान का किरायानामा 31 जुलाई 2023 तक का था। समय पूरा होने पर उसे दुकान खाली करने को कहा तो वह एग्रीमेंट बढ़ाने की बात कहने लगा। जिस पर उसका दिसंबर 2023 तक एग्रीमेंट बढ़ा दिया था। यह समय पूरा होने के बाद भी उसने दुकान खाली नहीं की। जब इस बारे में उससे बात की तो वह धमकी देने लगा। दुकान खाली कराने के लिए वह दुकान में रखा सामान बाहर निकालने लगा। तभी वहां पर वरिंद्र सिंह आ गया और उसके साथ गाली गलौज करते हुए हाथापाई की। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed