फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ten years later received a gift of four children

दस साल बाद मिला चार बच्चों का तोहफा

Fri, 04 Oct 2013 01:11 AM IST
यमुनानगर।
यमुनानगर। Updated Fri, 04 Oct 2013 01:11 AM IST
विज्ञापन
Ten years later received a gift of four children
शादी के दस साल बाद वीरवार को गांव लापरा की सरूणा को एक साथ चार बच्चों का तोहफा मिला है। महिला के चारों बच्चे समय से पहले होने के बावजूद स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


परिजन एक साथ घर में चार लड़के होने से खुश हैं। बच्चों का वजन कम होने के चलते डाक्टर ने महिला और बच्चों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है, लेकिन डाक्टरों के अनुसार इसमें चिंता की कोई जरूरत नहीं है। महिला और सभी बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

लापरा गांव की सरूणा की डिलीवरी का समय आने में दो महीने पहले ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस पर उसके ससुराल के सभी लोग घबरा गए।

आननफानन में उसे माडल टाउन के निजी अस्पताल लाया गया। डिलीवरी के दौरान सरूणा ने एक के बाद एक चार लड़कों का जन्म दिया।

एक साथ चार लड़कों को जन्म देने पर सरूणा के पति नसीम और परिजनों का खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

बच्चों का वजन महज एक-एक किलो होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें एहतियात के तौर पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। इससे पहले भी बलौली की महिला को अप्र्रैल में तीन लड़के हुए थे।
विज्ञापन


छछरौली के गांव बलोली की महिला बलविंद्र ने 16 अप्रैल को एक साथ तीन लड़कों को जन्म दिया था।

डिलीवरी के बाद से तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। उधर, सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट विजय दहिया का कहना है कि बच्चे स्वस्थ हैं। उन्हें पीजीआई भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों बच्चों का वजन कम है। एक साथ चार लड़कों का यमुनानगर में पहली बार जन्म हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed