फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Temperatures likely to drop starting today

Yamuna Nagar News: आज से पारा लुढ़कने के बन रहे आसार

Sun, 21 Jun 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 21 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Temperatures likely to drop starting today
सुबह के समय बादल छाने के दौरान सुहावना हुआ मौसम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में शनिवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। दोपहर होते-होते बादल छंट गए और तेज धूप निकलने से उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। वहीं मौसम विभाग ने रविवार से तापमान में कमी आने की संभावना जताई है।
सुबह कभी धूप व छांव का खेल चलता रहा।न दोपहर में सूरज ने अपना प्रचंड रूप दिखाया। शनिवार सुबह बादल छाए रहने और हल्की हवाएं चलने से मौसम अपेक्षाकृत आरामदायक रहा। हालांकि तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई, लेकिन धूप की तीव्रता कम रहने से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर करीब 12 बजे आसमान साफ हो गया और सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। इसके बाद उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह के अनुसार रविवार से मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed