फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Temperature drops by three degrees due to rain; waterlogging causes inconvenience to people

Yamuna Nagar News: बारिश से तीन डिग्री लुढ़का तापमान, जलभराव होने से लोग रहे परेशान

Tue, 21 Jul 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 21 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Temperature drops by three degrees due to rain; waterlogging causes inconvenience to people
बारिश से बचने के लिए छतरी लेकर मॉडल टाउन से गुजरता व्य​क्ति। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। करीब एक सप्ताह से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को सोमवार दोपहर झमाझम बारिश ने राहत दी। बारिश से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। शहर की कई प्रमुख सड़कों पर बारिश का पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दोपहर करीब 12 बजे से ढाई घंटे तक लगातार तेज बारिश हुई। सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा। रविवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद सोमवार को 28.2 अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस के कारण लोग बेहाल थे और बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

आसमान में काले बादल छाए और तेज बारिश शुरू हुई, लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान युवा और बच्चे बारिश में भीगते हुए मौसम का आनंद लेते नजर आए। पार्कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों ने सुहाने मौसम का भरपूर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के दौरान स्कूलों की छुट्टी होने से घर लौट रहे विद्यार्थियों को भीग कर घर पहुंचना पड़ा। वहीं दफ्तर व अन्य काम से निकले लोगों को कुछ देर के लिए बारिश से बचने के लिए दुकानों और शेड का सहारा लेना पड़ा। बावजूद इसके लोगों ने इस बारिश का लुत्फ लिया। बारिश का सबसे अधिक असर तापमान पर देखने को मिला।
पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो सोमवार को 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवा ने मौसम और अधिक खुशनुमा बना दिया।

इससे गर्मी व उमस से राहत मिली। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। धान, सब्जियों और अन्य फसलों के लिए यह बारिश लाभदायक है।
किसानों का कहना है कि इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और सिंचाई की जरूरत भी कम होगी। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि पांच दिन जिले में बारिश की संभावना है। ऐसे में लोगों को फिलहाल गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। किसान अच्छी बारिश की संभावना से उत्साहित हैं। किसानों का कहना है बारिश से धान व अन्य फसलों को फायदा होगा।

बारिश से बचने के लिए छतरी लेकर मॉडल टाउन से गुजरता व्यक्ति। संवाद

बारिश से बचने के लिए छतरी लेकर मॉडल टाउन से गुजरता व्यक्ति। संवाद

बारिश से बचने के लिए छतरी लेकर मॉडल टाउन से गुजरता व्यक्ति। संवाद

बारिश से बचने के लिए छतरी लेकर मॉडल टाउन से गुजरता व्यक्ति। संवाद

बारिश से बचने के लिए छतरी लेकर मॉडल टाउन से गुजरता व्यक्ति। संवाद

बारिश से बचने के लिए छतरी लेकर मॉडल टाउन से गुजरता व्यक्ति। संवाद

बारिश से बचने के लिए छतरी लेकर मॉडल टाउन से गुजरता व्यक्ति। संवाद

बारिश से बचने के लिए छतरी लेकर मॉडल टाउन से गुजरता व्यक्ति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed