फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Telling yourself to be a bank worker, extract information on the name of updating the account, 40 thousand

खुद को बैंककर्मी बताकर खाता अपडेट करने के नाम पर जानकारी लेकर निकाले 40 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Telling yourself to be a bank worker, extract information on the name of updating the account, 40 thousand
यमुनानगर। साइबर ठगों ने खुद को बैंक कर्मी बताकर खाता अपडेट करने नाम पर एक शख्स से जानकारी ले ली। इसके बाद आरोपी ने उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी ने 10-10 हजार रुपये की चार ट्रांजेक्शन में धनराशि निकाली। खुद के साथ ठगी होने का पता चलने पर आरोपी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

मॉडर्न कॉलोनी निवासी राजकुमार ने गांधीनगर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता है। 19 मार्च को उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक से बोल रहा है। बैंक की तरफ से सभी खाताधारकों के अकाउंट अपडेट किए जा रहे हैं। इस दौरान आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझाकर उससे उसके खाते की जरूरी जानकारी ले ली। फोन कटने के कुछ देर बाद ही उसके खाते से 10 हजार रुपये निकलने का संदेश आया। एक के बाद उसके पास 10-10 हजार रुपये कटने के चार संदेश आए। इस दौरान आरोपी ने 10-10 हजार रुपये की चार ट्रांजेक्शन में उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये कटने पर वह बैंक पहुंचा। उसने बैंक अधिकारियों से बातचीत की। तो उन्होंने बताया कि बैंक की तरफ से इस तरह का कोई फोन नहीं किया गया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी है। गांधी नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed