फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tell the girls the tricks of public communication, Yamunanagar

छात्राओं को बताए सार्वजनिक संवाद के गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Tell the girls the tricks of public communication, Yamunanagar
छात्राओं को संबोधित करते वक्ता। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छोटी लाइन स्थित गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में शनिवार को जन संचार एवं पत्रकारिता विभाग की छात्राओं के लिए एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ विजुअल आर्ट्स एंड मास कम्युनिकेशन विभाग ने करवाया। वक्ताओं ने छात्राओं को सार्वजनिक संवाद के गुर बताए।
विभागाध्यक्ष डॉ. रीतू सोनी ने बताया कि कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी और प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा के निर्देशन में कार्यक्रम करवाया गया। मुख्य वक्ता रेडियो जॉकी व एंकर संयम जैन ने छात्राओं को सार्वजनिक संवाद, रेडियो और टेलीविजन क्षेत्र में वक्तव्य कौशल के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं को सार्वजनिक संवाद की बारीकियों को समझने और अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संवाद व्यक्तित्व का सबसे प्रभावशाली गुण है। लाइव ऑडियंस से बात करना बहुत अहम गुण है, लेकिन अधिकतर लोग इससे घबराते हैं। हमें अपने समाज से रोजाना बातचीत, कामकाज और संपर्क बनाने के लिए बेहतरीन संवाद कौशल की आवश्यकता होती है। यदि आप सार्वजनिक संवाद भय से ग्रस्त हैं, तो इसका अर्थ है कि आपके पास मजबूत संचार कौशल नहीं है। ऐसे में लोगों तक अपनी बात व दृष्टिकोण समझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक संवाद स्कूल, कॉलेज के दिनों से कार्यालय तक आपके जीवन का अभिन्न हिस्सा बन जाता है। सभी को अपने जीवन के लगभग हर क्षेत्र में बेहतरीन संवाद कौशल की जरूरत होती है। यदि आप अपना यह भय दूर नहीं करेंगे तो इसके गंभीर परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। इस दौरान प्रो. खुशी चौहान, नंदनी कुमारी, नेहा अरोड़ा और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed