फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   teenager sold for one lakh in Haryana

महाराष्ट्र की किशोरी को हरियाणा में कई बार बेचा, बार-बार हुआ सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 29 Dec 2019 01:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 Dec 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
teenager sold for one lakh in Haryana
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

जगाधरी की एक कॉलोनी में किराए पर रह रही 21 वर्षीय युवती कुछ लोगों पर महाराष्ट्र से अगवा कर एक लाख रुपये में हरियाणा में बेचने का आरोप लगाया है। यह घटना तब की है, जब वह 13 साल की थी। महिला का आरोप है कि इसके बाद उसके साथ हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसका बार-बार सौदा किया गया।

विज्ञापन


कई बार उसे बेचा गया और उसका शोषण किया गया। फतेहाबाद में एक व्यक्ति ने सात साल तक रखा, जिससे उसे बेटी और बेटा पैदा हुआ। अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर दर्जकर केस को महाराष्ट्र पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन


जगाधरी की एक कॉलोनी में रहने वाली 21 वर्षीय महिला ने बताया कि वह महाराष्ट्र के जिला चंद्रपुर की रहने वाली है। जब वह 13 साल की थी, तब वह वहां पर मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। तब उसे चंद्रपुर निवासी जानवी मंदिर में मिली। उसने उसे पानी में कोई नशीली पदार्थ पिलाकर बेहोश कर अगवा कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी जानवी उसे हरियाणा लेकर आई। यहां उसे यूनिता उर्फ सपना को एक लाख रुपये में बेच दिया। यूनिता उसे पहले हिमाचल ले गई, फिर करनाल अपने घर ले गई। जहां पर चार व्यक्तियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके दो दिन बाद यूनिता ने उसे करनाल में 42 वर्षीय एक व्यक्ति को एक लाख में बेच दिया।

20 दिन बाद आरोपी यूनिता उसे अपने साथ हिमाचल प्रदेश ले गई। इसके बाद उसे नारायणगढ़ में 20 हजार रुपये में बेच दिया। वहां पर वह सात दिन रही। इसके बाद आरोपी यूनिता, विक्की व निक्की ने उसे फतेहाबाद निवासी धर्मबीर को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। इस दौरान आरोपी यूनिता को किसी केस के मामले में सात साल की सजा हो गई।

इस दौरान आरोपी धर्मबीर ने उसके साथ सात साल तक दुष्कर्म किया। आरोपी धर्मवीर के साथ उसके भाई राकेश व कृष्ण ने भी उसके साथ संबंध बनाए। इससे वह छह माह की गर्भवती हो गई। इस दौरान धर्मवीर के भाई कृष्ण कुमार ने उसके साथ फिर संबंध बनाने की कोशिश की। जिससे परेशान होकर उसने फिनायल पीकर अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश की। लेकिन आरोपियों ने उसे अस्पताल ले जाकर बचा लिया। उसने एक लड़की को जन्म दिया। बाद में एक लड़के को जन्म दिया।

इस दौरान आरोपी धर्मवीर की मां उसे प्रताड़ित करने लगी। जिसके बाद वह फतेहाबाद से यमुनानगर आ गई। यहां पर वह एक किराये के मकान में रहती है। महिला ने बताया कि धर्मवीर के पड़ोसी तेजपाल ने धर्मवीर के खिलाफ फतेहाबाद कोर्ट में ब्लैकमेल का केस दायर किया हुआ है। जो केस अभी भी विचाराधीन है। जिसमें तारीख 29 अप्रैल लगी थी। लेकिन वह उस तारीख पर नहीं पहुंच पाई। जिसके चलते उसके खिलाफ वारंट जारी कर दिया गया। अब इस केस में फिर से तारीख लगी हुई है।

आरोप है कि धर्मवीर ने उसे तारीख पर जाने से मना किया है। यदि तारीख पर गई तो जान से मारने की धमकी दी हुई है। पीड़ित महिला ने मामले में उसे अगवा कर बेचने वाली महिला, उसे खरीदने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले व जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इसकी शिकायत महिला ने महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में महाराष्ट्र के चंद्रपुर निवासी जानवी, हिमाचल प्रदेश के नाहन निवासी यूनिता उर्फ सपना, उसके बेटे विक्की व बेटी निक्की, फतेहाबाद निवासी धर्मवीर, उसके भाई कृष्ण, राकेश, मां कमला देवी, जयसिंह सैनी, सुनील व अन्य पर मारपीट, अगवा करने, छेड़छाड़, सामूहिक दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में जीरो एफआईआर दर्जकर मामला महाराष्ट्र के चंद्रपुर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई चंद्रपुर पुलिस द्वारा की जाएगी।

जांच अधिकारी एसआई मेवा का कहना है कि मामले में दस लोगों पर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले को महाराष्ट्र की चंद्रपुर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई महाराष्ट्र पुलिस करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed