{"_id":"62855750eb23dc6d970c888f","slug":"team-d-1st-with-50-marks-in-computer-quiz-yamuna-nagar-news-knl108646216","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर प्रश्नोत्तरी में 50 अंक के साथ टीम डी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर प्रश्नोत्तरी में 50 अंक के साथ टीम डी प्रथम
Team D 1st with 50 marks in Computer Quiz
- फोटो : Yamuna Nagar
Link Copied
यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज में कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विभाग की ओर से कंप्यूटर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। विभाग प्रमुख प्रो. किरणपाल सिंह विर्क के मार्गदर्शन में ये प्रतियोगिता चार चरणों में हुई। प्रथम चरण में जनरल विभाग के प्रश्न, द्वितीय चरण में विषय संबंध, तृतीय चरण में पिक्चर और बग प्रश्न शामिल रहे। जबकि चतुर्थ चरण में रैपिड फायर प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में टीम डी 50 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही। जबकि टीम सी 40 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं टीम ए 30 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। जबकि टीम बी ने 20 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
टीम डी में तरणदीप, नेहा, कमल और पुलकित शामिल रहे। प्रतियोगिता प्रो. अनुराधा, प्रो. रवनीत कौर, प्रो. प्रियंका, प्रो. जसमीन कौर, प्रो. भावना शर्मा और प्रो. तन्नु की देखरेख में हुई। कॉलेज प्रबंधन समिति अध्यक्ष रणदीप सिंह जौहर ने विजेताओं को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्रिंसिपल मेजर डॉ. हरिंद्र सिंह कंग ने विद्यार्थियों को भविष्य में ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। पुरस्कार वितरण में डॉ. तिलक राज, डॉ. अनुराग, डॉ. राजेंद्र वोहरा, डॉ. नरिंद्र पाल सिंह, डॉ. इकबाल सिंह, डॉ. विनय सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।