फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teacher accused of taking state award fraudulently

Yamuna Nagar News: शिक्षक पर फर्जी तरीके से राज्य अवार्ड लेने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Teacher accused of taking state award fraudulently
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने छछरौली के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सेकेंडरी स्कूल के पीजीटी फाइन आर्ट शिक्षक प्रवीन कुमार गुप्ता, डाइट की पूर्व प्रिंसिपल गीता ढींगरा और शिक्षा विभाग की अतिरिक्त निदेशक किरणमनी पर धोखाधड़ी समेत 19 धाराओं में केस दर्ज किया है। यह केस देवी भवन बाजार निवासी डॉक्टर संभव गर्ग की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया। आरोपी फाइन आर्ट टीचर प्रवीण कुमार गुप्ता को साल 2017 में राज्यपाल द्वारा राज्य अवार्ड से सम्मानित किया गया था। आरोप है कि यह अवार्ड आरोपी ने नियमों को ताक पर रखकर फर्जी तरीके से लिया था। डाॅ. संभव गर्ग की शिकायत के अनुसार सरकार की ओर से हर साल सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। राज्य स्तरीय अवार्ड भी कई को मिलता है। जो राज्यपाल द्वारा दिया जाता है। आरोप है कि साल 2017 में नियमों को ताक पर रखकर फर्जी तरीके से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली के पीजीटी फाइन आर्ट शिक्षक प्रवीन कुमार गुप्ता को यह अवार्ड दिलाया गया। जबकि वे इसके योग्य नहीं थे। इस अवार्ड के लिए जो नियम और शर्तें थी उसे वे पूरी नहीं करते थे। नियमानुसार 50 प्रतिशत अंक और 15 साल का अनुभव होना जरूरी था। जबकि 31 मार्च 2017 तक आरोपी प्रवीन का पीजीटी वर्ग में केवल तीन माह नौ दिन का ही अनुभव था। वहीं अन्य कई नियमों को भी दरकिनार कर दिया गया। आरोप है कि नियम पूरे न होने पर भी डाइट की तत्कालीन प्रिंसिपल गीता की समिति ने प्रवीन का नाम राज्य अवार्ड के लिए भेज दिया। विभाग के कई अधिकारी भी इसमें शामिल थे। जिन्होंने राज्य अवार्ड दिलाने के लिए प्रवीन का नाम भेजा। जिसके बाद आरोपी प्रवीण को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें आरोपी की दो अतिरिक्त वेतन वृद्धियां, दो साल की अतिरिक्त नौकरी, 21 हजार रुपये नकद, एक मेडल, प्रमाण पत्र दिया गया था। जिसकी कुल कीमत लगभग 40 लाख रुपये बनती है। इस फर्जीवाड़े की शिकायत एक टीचर की पत्नी ने विभाग को की थी। शिकायत पर जांच करते हुए विभाग की अतिरिक्त निदेशक किरणमनी ने शिकायतकर्ता को ही झूठा बता दिया। इसके बाद इस फर्जीवाड़े के सभी दस्तावेज जुटाए गए और पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सुनवाई न होने पर उन्होंने अदालत में याचिका लगाई। जिसके बाद अदालत ने पुलिस को मामले में केस दर्ज करने के आदेश दिए।

सेक्टर 17 थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि अदालत के आदेश पर शिक्षक प्रवीन कुमार गुप्ता, डाइट की पूर्व प्रिंसिपल गीता ढींगरा और विभाग के अतिरिक्त निदेशक किरणमनी पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed