{"_id":"694d83313d772e46b80106e2","slug":"take-necessary-steps-to-protect-cattle-vishwamitranand-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-148803-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश की रक्षा के लिए उठाएं जरूरी कदम : विश्वामित्रानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश की रक्षा के लिए उठाएं जरूरी कदम : विश्वामित्रानंद
Fri, 26 Dec 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद महंत शोभादास व अन्य। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। गो संरक्षण के लिए गाय को राज्य माता का दर्जा दिए जाने के अलावा गोवंश की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। गो रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विश्वामित्रानंद गिरी ने श्री श्याम गोशाला में आयोजित बैठक में यह मांग की।
उन्होंने सड़कों पर लावारिस घूम रहे गाेवंश को गोशाला तक पहुंचाने के प्रबंध करने की भी मांग की। इस दौरान श्री श्याम गोशाला के संचालक महंत शोभादास की ओर से गोरक्षा एवं संवर्धन के लिए प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें गोरक्षा परिषद का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया। महामंडलेश्वर ने उम्मीद जताई की महंत शोभादास की नियुक्ति से गोसेवा और गोरक्षा के आंदोलन को पहले से अधिक मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर संत अभिराम दास, महंत कृष्ण दास, अमित सेतिया, रामकुमार गुर्ज्जर, शिवकुमार कौशिक व रोरक्षा विभाग की टीम भी मौजूद रही।