फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tailor and retired FCI worker killed in road accidents, Yamunanagar

सड़क हादसों में दर्जी और एफसीआई के सेवानिवृत्त कर्मी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tailor and retired FCI worker killed in road accidents, Yamunanagar
सड़क हादसे में दर्जी की मौत के मामले में परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के बीच से निकल रहे पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग 73 पर सेक्टर 17 के नजदीक 12 घंटे के बीच दो हादसे हुए। हादसों में श्यामसुंदर पुरी कॉलोनी निवासी एफसीआई से सेवानिवृत्त रणधीर सिंह और श्यामसुंदर पुरी कॉलोनी के ही दर्जी जयपाल की मौत हो गई। रणधीर सिंह सब्जी लेने मंडी जा रहा था। वहीं दर्जी जयपाल अपना काम समाप्त कर घर लौट रहा था। पुलिस ने आरोपी ट्रक व कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू करदी है।
पहले हादसे में श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी निवासी पंकज ने बताया कि उसके पिता रणधीर सिंह एफसीआई से सेवानिवृत्त थे। वह मंगलवार सुबह साइकिल पर सवार होकर घर से सब्जी लेने के लिए जगाधरी मंडी गए थे। जब उसके पिता रणधीर सिंह जगाधरी रोड पर सेक्टर 17 क्षेत्र में रॉयल इन होटल के सामने पहुंचे तो जगाधरी की तरफ से तेज रफ्तार एक ट्रक आया। आरोप है कि चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उसके पिता को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से उसके पिता साइकिल समेत सड़क पर गिर गए। इसके बाद ट्रक उन्हें कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसके पिता को सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे हादसे में जड़ौदा गेट जगाधरी निवासी विजय सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया देर शाम वह निजी काम से बाइक पर यमुनानगर गया था। काम समाप्त कर रात करीब आठ बजे वह घर आ रहा था। जब वह सेक्टर 18 के मोड़ पर पहुंचा तो पीछे से तेज गति से एक कार आई। आरोप है कि चालक ने सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिसके वह व्यक्ति घायल हो गया।
जब वह उसके नजदीक गया तो उसने देखा कि घायल उसका दोस्त श्यामसुंदर पुरी कॉलोनी निवासी जयपाल है। उसने आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जयपाल सेक्टर 17 में दर्जी का काम करता था। हादसे के समय वह घर लौट रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

दोनों हादसों में आरोपी ट्रक चालक व कार चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राकेश राणा, थाना प्रभारी सेक्टर 17 यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed