फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tablets will be available to students till May 3

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को तीन मई तक उपलब्ध होंगे टैबलेट

Mon, 29 Apr 2024 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 29 Apr 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Tablets will be available to students till May 3
अभय सिंह
विज्ञापन

जगाधरी। नई कक्षाओं में आए विद्यार्थियों को तीन मई तक ई-अधिगम योजना के तहत टैबलेट मुहैया करवा दिए जाएंगे। इसके लिए निदेशालय की ओर से सभी जिला अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। जिसके अंतर्गत 10वीं से 12वीं के सभी विद्यार्थियों को एक मई तक टैबलेट देने के आदेश दिए हैं। निदेशालय के आदेशों के बाद अधिकारी इस काम में जुट गए है।
वहीं टैबलेट वितरित करने से पहले पिछली कक्षा के विद्यार्थियों से पहले टैब अध्यापकों को अवसर पोर्टल पर रिसेट भी करने होंगे। निदेशालय की ओर से 26 अप्रैल तक वापस लिए लगभग सभी टैबलेट पोर्टल पर रिसेट कर दिए गए हैं। इसके लिए सिम की डिमांड भी एक मई तक करने के आदेश हैं।
विज्ञापन

इसके बाद तीन मई तक सभी विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध करवा दिए जाने के आदेश दिए गए हैं। वहीं टैबलेट वितरित करने के बाद तीन मई तक अवसर मॉड्यूल पर 100 प्रतिशत अपडेट भी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा विद्यार्थियों को पीएएल सॉफ्टवेयर का निरंतर उपयोग के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को ई-अधिगम कार्यक्रम के अंतर्गत टैबलेट वितरण एवं सिम की मांग संबंधी निर्देश जारी किए हैं। नए शैक्षणिक सत्र में 10वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध करवाए जाने हैं। जिसके लिए अध्यापक व अधिकारी इसमें जुटे हुए हैं। हालांकि अभी दाखिले चल रहे हैं, लेकिन फिलहाल विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार स्कूलों में टैबलेट पहुंचाए जा रहे हैं।
जिले में करीब अभी करीब 16 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाने हैं। जिसकी विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि लगभग सभी टैबलेट रिसेट हो चुके हैं। सिम संबंधी डिमांड भी की जा रही है। टैबलेट का वितरण शुरू कर दिया गया है और निर्धारित समय में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि पिछले साल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ अध्यापक व विद्यार्थियों के लिए सिम सबसे बड़ी समस्या बनती है। चूंकि जिन विद्यार्थियों को टैबलेट दिया जाता है उसके नाम से ही सिम जारी की जाती है। पास होने के बाद जब टैबलेट वापस लिए जाते हैं, तो उस विद्यार्थी के नाम पर चल रही सिम बंद करवा दी जाती है।
टैबलेट दूसरे विद्यार्थी को दिया जाता है तो उसे नई सिम दिलवाई जाती है। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी सिम जारी करने में होती है। इस काम में प्रोवाइडर कंपनी ने पिछले साल पांच महीने से ज्यादा समय लगा दिया था। ऐसे में विद्यार्थी वाईफाई के सहारे पढ़ाई कर रहे थे। इस बार भी ऐसी ही समस्या आने की संभावना है। संवाद



विभाग के आदेशानुसार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करने की सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं। सिम संबंधी डिमांड भी कर दी गई है। इसके लिए सभी स्कूल प्रभारियों व अध्यापकों को जिम्मेदारी दी गई है। - कर्णवीर सिंह राठी, जिला गणित विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed