{"_id":"60dcca958ebc3e965e656ca1","slug":"suspension-of-forest-inspector-for-negligence-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl74949596","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही के आरोप में वन दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही के आरोप में वन दरोगा निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। गोराबणी के जंगल से चोरी छिपे खैर के बेशकीमती पेड़ काटने के मामले में वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए वन दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच में सामने आया कि वन दरोगा ने अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरती है।
जंगल से पेड़ों के अवैध कटान के मामले को ग्रामीणों ने जोर शोर से उठाया था। जिला वन अधिकारी से लेकर पंचकूला मुख्यालय तक के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया था। विभाग के सीसीएफ एस नारायण को टेलीफोन के माध्यम से मामले से अवगत कराया था। विभागीय जांच में वन दरोगा की लापरवाही सामने आई है।
इस पर सीसीएफ एस नारायणन ने वन दरोगा दिनेश कुमार को सस्पेंड कर कुरुक्षेत्र भेज दिया है। दरअसल पिछले काफी दिनों से गोराबणी व उसके आसपास के जंगलों से खैर के बेशकीमती पेड़ों का कटान हो रहा था। ग्रामीणों ने वन दरोगा से जंगल से हो रही अवैध कटाई रुकवाने के लिए आग्रह किया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन दरोगा ने जंगल से हो रही पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीण गांव के जंगल में हो रहे अवैध कटान के मामलों को लेकर जिला वन अधिकारी सूरजभान चंदेला और सीसीएफ पंचकूला एस नारायण तक लेकर पहुंचे। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला वन अधिकारी ने जांच कराई। जांच में वन दरोगा की लापरवाही सामने आई है। जिला वन अधिकारी की जजांच रिपोर्ट के आधार पर सीसीएफ पंचकूला ने कोट ब्लॉक के वन दरोगा दिनेश कुमार के ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करते हुए उनको सस्पेंड कर दिया गया है। छछरौली रेंज अधिकारी सुशील का कहना है कि जिला वन अधिकारी की तरफ से चिट्ठी आई है, जिसमें वन दरोगा को सस्पेंड करने के ऑर्डर मिले हैं।
गोराबणी के जंगल से खैर के पेड़ चोरी हुए थे। इसे लेकर ग्रामीणों की तरफ से शिकायत की गई थी। जांच में वन दरोगा की लापरवाही सामने आई। मुख्यालय से उसे सस्पेंड कर दिया गया है। -सूरजभान चंदेला, जिला वन अधिकारी