फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Surya Namaskar will be conducted across the district till February 20

20 फरवरी तक जिले भर में करवाया जाएगा सूर्य नमस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Surya Namaskar will be conducted across the district till February 20
यमुनानगर।प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाई जा रही है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले भर में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएंगे। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए सरकार ने 12 जनवरी से 20 फरवरी तक 75 करोड़ सूर्य नमस्कार से स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करने, राष्ट्र चेतना जागृत करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत जिले में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि 75 करोड़ सूर्य नमस्कार के लिए सरकार की ओर से हरियाणा योग आयोग को नोडल एजेंसी बनाया गया है। इसे सफल बनाने के लिए जिला खेल अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, योग शिक्षकों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

बाक्स
योग संगठनों को किया गया है आमंत्रित
सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न योग संगठनों, जियो गीता परिवार, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, आर्ट ऑफ लिविंग, भारतीय योग संस्थान, स्वामी विवेकानंद योग सेवा संस्थान, आरोग्य भारती, विद्या भारती, क्रीड़ा भारती, ब्रह्मकुमारीज परिवार, गीता परिवार को भी आमंत्रित किया गया है। डीसी ने बताया कि सरकार की ओर से 20 फरवरी तक मनाए जाने वाले 75 करोड़ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पोर्टल बनाया है। जिस पर पंजीकरण करवाने के लिए व्यक्तिगत एवं संस्थागत सभी को प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed