फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Surya gave darshan leaving his displeasure, people's faces also blossomed with sunshine

नाराजगी छोड़ सूरज ने दिए दर्शन, धूप के साथ लोगों के चेहरे भी खिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Surya gave darshan leaving his displeasure, people's faces also blossomed with sunshine
यमुनानगर। आठ दिन बाद सूर्यदेव ने मंगलवार को दर्शन देकर ठंड से परेशान लोगों कुछ राहत पहुंचाई। हालांकि इस दौरान गुनगुनी धूप रही और कई बार सूरज बादलों में छिपता रहा, परंतु हल्की धूप से भी लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

वहीं इस दौरान चलती रही शीतलहर ने धूप का असर कुछ हद तक कम कर दिया। पिछले आठ दिन से जिले में पड़ रही कड़ाके की सर्दी से लोग परेशान थे। ठंड व शीत लहर के कारण जीवन अस्त व्यस्त हो गया था। पूरा सप्ताह अधिकतर लोगों ने घर पर रहकर ही बिताया। मंगलवार को धूप निकलने के साथ लोगों की चहलकदमी शुरू हो गई। कई दिनों बाद पार्कों में रौनक दिखाई दी। पार्कों व गलियों में बच्चे खेलते नजर आए। इसी के साथ बाजारों में भी लोगों के पहुंचने से रौनक बढ़ गई।
विज्ञापन

कई दिन से सर्दी के कारण दुकानदार ग्राहक न होने के कारण परेशान थी। शीतलहर के कारण लोग घरों में कैद हो कर रह गए थे। इस दौरान लोग गलियों, दुकानों के बाहर, छतों व पार्कों में धूप सेकते नजर आए। तापमान में भी इजाफा हुआ। पारा थोड़ा सा चढ़ा और दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ, परंतु दिन ढलते ही शीतलहर ने अपना प्रकोप दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली बर्फीली हवा ने लोगों की कंपकंपी छुड़वा दी। दिन ढलते ही लोग घरों में दुबक गए। दिन में व्यस्त रहे शहर के चौराहे व सड़कें शाम को वीरान नजर आने लगी। शाम को काफी सर्दी रही रात नौ बजे तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रात बढ़ने के साथ पारा लुढ़कता चला गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ऐसे में लोगों को घरों में भी अलाव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed