फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   suicide

फाइनेंसरों से तंग रेलवे वर्कशॉप कर्मी ने जहर खाकर जान दी, केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
suicide
यमुनानगर। जगाधरी रेलवे वर्कशॉप के कर्मी वेल्डर रविंद्र कुमार ने फाइनेंसर से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना फर्कपुर क्षेत्र की कालका कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर की है। तबीयत बिगड़ने पर परिजन रेलवे कर्मी को अस्पताल ले गए, जहां देर रात दो बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने एक फाइनेंसर पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर आरोपी फाइनेंसर बॉबी व विपिन के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी ।
विज्ञापन

कालका कॉलोनी निवासी मुकेश ने बताया कि उसका भाई रविंद्र कुमार रेलवे वर्कशॉप की वैगन शॉप में वेल्डिंग का काम करता था। वह यहां लगभग एक साल से रहता था। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे के करीब उसने घर पर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ती देख परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर देख निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात दो बजे उसकी मौत हो गई। रविंद्र के पास एक बेटा और एक बेटी है। मृतक के भाई मुकेश ने बताया कि उसके भाई ने फाइनेंसर बॉबी व विपिन से कुछ रुपये ब्याज पर लिए थे। कितने रुपये थे, यह तो उसके भाई को ही पता था। उसका भाई समय पर फाइनेंसर को किस्तें जमा करवा रहा था। लेकिन इस बार उसका भाई किस्त नहीं दे पाया। जिस पर आरोपी फाइनेंसर उसके भाई को प्रताड़ित कर रहे थे। इसी से आहत होकर उसके भाई ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया था। फर्कपुर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर दोनों आरोपी फाइनेंसर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जांच अधिकारी प्रमोद वालिया ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों के बयान पर दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी सच सामने आएगा। उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed