फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   sucide

ममेरे भाई की शादी में जाने से रोकने पर युवक ने फंदे पर लटककर जान दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
sucide
सांगीपुर में फंदे से लटक आत्महत्या करने के मामले में परिजनों के ब्यान दर्ज करती पुलिस - फोटो : Yamuna Nagar
क्षेत्र के गांव सांगीपुर में ससुराल में रह रहे घर जवांई करनाल के गांव तुसंग निवासी 22 वर्षीय चांद किरण ने फंदे पर लटककर जान दे दी। उसके पिता का आरोप है कि ससुराल वाले उनके बेटे को प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने उसे उसके ममेरे भाई की शादी से जाने से रोका था। जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता बिरमपाल की शिकायत पर मृतक की पत्नी ममता, सास केला देवी व साले करण, साढू सोनू पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

करनाल के गांव तुसंग निवासी चांदकिरण की 11 माह पहले सांगीपुर निवासी ममता के साथ शादी हुई थी। करीब पांच माह पहले ममता उसने अपने साथ अपने मायके लेकर आई। इसके बाद से ही वह ससुराल में ही घर जवांई बनकर रह रहा था। सोमवार को चांदकिरण के ममेरे भाई की शादी थी। उसके पिता बिरमपाल ने पत्नी सहित शादी में आने के लिए कहा था। आरोप है कि ममता व उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे शादी में नहीं जाने दिया। उसके अकेले जाने पर उन्होंने उसे धमकी दी। जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली है। वहीं, मृतक के पिता ने बताया कि चांद किरण के सुसाइड करने के बारे में न तो उसकी पत्नी ने उन्हें बताया और न ही अन्य ससुराल वालों ने। गांव के किसी अज्ञात व्यक्ति से उन्हें सूचना मिली। जिसपर वे मौके पर पहुंचे। जब यहां पहुंचे तो शव नीचे पड़ा हुआ था। पहले मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। लेकिन जांच में आत्महत्या का मामला निकला। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर मृतक की पत्नी ममता, सास सास केला देवी, साले करण व साढू सोनू पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि मामले में मृतक की पत्नी व ससुराल पक्ष धार पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed