{"_id":"5dd042478ebc3e54e765babf","slug":"sucide-yamuna-nagar-news-knl119424114","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना किनारे बाइक खड़ी कर एक और युवक ने लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना किनारे बाइक खड़ी कर एक और युवक ने लगाई छलांग
विज्ञापन
कॉलेज से लौट नहर किनारे बाइक खड़ी कर यमुना में छलांग लगाने वाले अक्षय का अभी सुराग नहीं लग पाया। इसी तरह शनिवार को एक ओर युवक ने नहर में छलांग लगा दी। युवक बाइक पर पश्चिमी यमुना नहर के बाड़ी माजरा पुल पर पहुंचा और बाइक खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी। युवक को छलांग लगाता देख कुछ लोग उसे बचाने कूदे लेकिन तेज बहाव में युवक बह गया। देर शाम तक गोताखोरों से उसकी तलाश करवाई गई। लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा।
बस स्टैंड के पास स्थित लाजपत नगर निवासी 27 वर्षीय अर्जुन उर्फ काका अपनी स्पलेंडर बाइक पर सुबह पश्चिमी यमुना नहर के बाड़ी माजरा पुल पर पहुंचा। अर्जुन ने बाइक एक किनारे खड़ी कर दी और कुछ मिनट बाद यमुना में छलांग लगा दी। इस दौरान कुछ लोग उसके पीछे कूदे लेकिन तेज बहाव में अर्जुन बह गया। अर्जुन के पिता इंद्रपाल की मौत हो चुकी है। उसकी मां बालादेवी ने बताया कि अर्जुन सुबह घर से अच्छे से निकला था। ऐसी कोई बात नजर नहीं आ रही थी।
वहीं तीन दिन पहले छलांग लगाने वाले 21 वर्षीय छात्र अक्षय का कोई सुराग नहीं लगा। पहले गोताखोर अक्षय को तलाश रहे थे। अब वे अर्जुन की भी तलाश में जुट गए हैं। लेकिन देर शाम तक दोनों में से किसी का कोई सुराग नहीं लगा। थाना सदर यमुनानगर प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को ढूंढ लिया जाएगा।