{"_id":"61649f848ebc3e626b596b20","slug":"submitted-a-memorandum-to-the-mayor-regarding-the-problems-in-the-ndc-portal-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl86209867","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीसी पोर्टल में दिक्कतों को लेकर मेयर को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीसी पोर्टल में दिक्कतों को लेकर मेयर को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
मेयर को ज्ञापन देते एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एनडीसी पोर्टल को लेकर रियल इस्टेट ब्रोकर एवं इनवेस्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को नगर निगम मेयर मदन चौहान व सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने रजिस्ट्रियों में आ रही दिक्कतों को लेकर यूएलबी व एनडीसी पोर्टल को सस्पेंड करने की मांग की। मेयर चौहान ने इस संबंध में अधिकारियों से बातचीत कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एसोसिएशन के पदाधिकारी मनोज पंजेटा, ललित गुप्ता, आकाश बंसल, विकास बंसल, सचिन धमीजा, विरेंद्र वधावन, अनिल गुप्ता आदि ने बताया कि पिछले काफी समय से नगर निगम में यूएलबी पोर्टल व असेस्मेंट व नई आईडी फाइल को लेकर शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए नगर निगम मेयर मदन चौहान द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। फिर भी कुछ दिक्कतें सामने आ रही है।
ज्ञापन में उन्होंने मांग कि है कि एनडीसी व यूएलबी की साइट को सस्पेंड किया जाए। पुरानी तर्ज पर ही रजिस्ट्रियों को खोला जाए। क्योंकि जब से यह वेबसाइट जारी हुई है, तभी से लोगों को अपनी मलकीयत की तहसील परिसर में अपने नाम रजिस्ट्री करवाने में दिक्कत आ रही है। इसके अलावा नई प्रापर्टी आईडी भी जारी करना बंद किया जाए। जिस तरह से पहले निगम कार्यालय में नई आईडी बनाने का काम किया जाता था। वैसे ही किया जाए।
विज्ञापन
नगर निगम एरिया में जो मोहल्ले पुरानी आबादी में हैं, उनमें लगाया गया विकास शुल्क हटाया जाए। मेयर मदन चौहान ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को इस मामले में यूएलबी के अधिकारियों से बातचीत कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर शक्ति कपूर, विजय मरवाह, राजकुमार, अशोक छाबड़ा, सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।