फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students will receive free training in Gatka

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को मिलेगा गतका का मुफ्त प्रशिक्षण

Mon, 02 Feb 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 02 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Students will receive free training in Gatka
खालसा कॉलेज में सिख मार्शल आर्ट गतका की प्रशिक्षण लेते प्रतिभागी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज फरवरी के दूसरे सप्ताह से पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट गतका की कोचिंग क्लासेस शुरू करने जा रहा है। यह पहल दशमेश गतका अखाड़ा और गुरु रामदास जी गुरमत अकादमी के सहयोग से की जा रही है।
इसका उद्देश्य युवाओं में शारीरिक फिटनेस, मानसिक अनुशासन और सिख सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ गतका को बढ़ावा देना है। शुरुआती चरण में यह कोचिंग केवल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए होगी। गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष सरदार रणदीप सिंह जौहर ने कहा कि यह संस्थान की विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों संस्थाओं की ओर से निशुल्क सेवाएं देने के प्रस्ताव की भी प्रशंसा की। प्राचार्य डॉ. अरविंदर सिंह भल्ला ने कहा कि गतका शारीरिक शक्ति के साथ मानसिक मजबूती, आत्म-अनुशासन और नैतिक मूल्यों को विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। वहीं, दशमेश गतका अखाड़े के धनवंत सिंह और गुरु रामदास गुरमत अकादमी के सरदार मनजीत सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण अनुभवी कोचों के मार्गदर्शन में दिया जाएगा। प्रो. कवलप्रीत सिंह ने इसे शिक्षा, खेल और संस्कृति को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed