{"_id":"686977ae62f538e2c90c5f97","slug":"students-were-told-the-intricacies-of-chess-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-140339-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को बताईं शतरंज की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को बताईं शतरंज की बारीकियां
Sun, 06 Jul 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं मानसिक क्षमताओं के संवर्धन के लिए शनिवार को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दामला में शतरंज दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को शतरंज खेल का प्रशिक्षण दिया गया और स्मार्ट बोर्ड पर ऑनलाइन डेमो से विद्यार्थियों को खेल की बारीकियां बताई गईं।
विद्यालय के शतरंज खेल गतिविधियां प्रभारी आत्म प्रकाश ने विद्यार्थियों को इसके मानसिक लाभों के बारे बताया। विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने बताया कि शतरंज का ऐतिहासिक महत्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को इसकी रणनीति और नियमों का अभ्यास करवाया। सामाजिक शास्त्र अध्यापिका अमिता शर्मा ने छात्राओं को इसमें सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्या ज्योत्सना जैन ने कहा कि शतरंज विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने अध्यापकों को निर्देश दिए कि वे हर विद्यार्थी को शतरंज खेलना सिखाएं और विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएं। इस दौरान रमेश कुमार सैनी, सुदेश कुमार सैनी, मालती शर्मा, तेजिंद्र कुमार, सतेंद्र कुमार और किरण कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।