{"_id":"61b3aabc94d2ec15956cb1a2","slug":"students-took-a-dig-at-the-evils-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl9235918","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने कुरीतियों पर किया कटाक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने कुरीतियों पर किया कटाक्ष
विज्ञापन
प्रमाणपत्र दिखातीं विजेता टीम से साथ मौजूद विभाग के अधिकारी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तेजली स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में जिलास्तरीय लोकनृत्य और रोल प्ले प्रतियोगिता करवाई गई। राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामाजिक कुरीतियों, नशा और लैंगिक असमानता पर कटाक्ष किया।
डायट प्राचार्य आदर्श सांगवान के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रो. अशोक कुमार, सुरेंद्र अरोड़ा व राकेश कुमार गुप्ता ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका संगीत अध्यापक जसविंद्र सिंह, पुष्पिंदर कौर, रजनी ने निभाई। संचालन हिंदी प्राध्यापक तरसेम चंद ने किया। प्रतियोगिता में जिले के सभी खंडों से 15 टीमें शामिल हुई।
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने लड़का-लड़की के लिए समान अवसर, भ्रूण हत्या उन्मूलन, बड़ों का आदर, पर्यावरण संरक्षण, नशा रोकना, किशोरावस्था के आकर्षण व चुनौतियां विषयों को उजागर करने का प्रयास किया गया। जिलास्तर पर लोक नृत्य में पुरानी सब्जी मंडी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने प्रथम स्थान ने पाया। खारवन का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दूसरे स्थान पर रहा। वहीं रादौर का राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
रोल प्ले में पुरानी सब्जी मंडी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने बाजी मारी। जगाधरी वर्कशॉप का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दूसरे स्थान पर रहा। सरावां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने तीसरा स्थान पाया। इस मौके पर डायट प्राध्यापक दुष्यंत चहल, तेजपाल वालिया, सुमनरानी और मिनिस्ट्रियल स्टाफ जगदीश कुमार, संदीप कुमार, रविंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, रीटा रानी, सुनील कुमार, पुष्पा, अमरजीत सिंह मौजूद रहे।