फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students recited verses from Gita, Yamunanagar

विद्यार्थियों ने गीता के श्लोकों का पाठ किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Students recited verses from Gita, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरस्वती मॉडल स्कूल में मंगलवार को गीता जयंती समारोह मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने श्रीमद्भगवद गीता के श्लोकों का पाठ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अध्यापिका मोनिका बंसल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में कक्षा चार व पांच के विद्यार्थी खुशी, योगिता, रागिनी, कशिश, वंश ने श्रीमद्भगवद गीता के श्लोकों का पाठ किया। छात्र पुष्कर और पार्थ ने भगवान श्रीकृष्ण एवं अर्जुन के संवाद से गीता का उपदेश समझाया।
मुख्य अध्यापिका मोनिका बंसल ने कहा कि गीता एक ऐसा अनुपम ग्रंथ हैं, जिसे पढ़कर मनुष्य को सही राह मिलती है। गीता जीवन में आनंद एवं नई ऊर्जा का संचार करती है। गीता प्रत्येक परिस्थिति में धैर्य से काम करना सिखाती है अर्थात गीता जीवन का सार है। प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया गीता जयंती सप्ताह के अंतर्गत कुरुक्षेत्र में गीता महिला मंडल सम्मेलन में विद्यालय के स्टॉफ ने हिस्सा लिया। वहां गीता ज्ञान संस्थान का भ्रमण कर गीता का महत्व समझा।
विज्ञापन

संग्रहालय में स्वतंत्रता सेनानी मदनलाल ढींगरा, भगत सिंह, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक आदि स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा गीता पाठ करते स्थापित की गई हैं। इसके अतिरिक्त भारत के अखंड स्वरूप को दर्शाया गया, जिसमें कौरव औरा पांडवों के राज्य को विस्तृत रूप से दिखाया गया। संग्रहालय में विशेष आकर्षण डिजिटल माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण का विराट रूप एवं अष्ट धातु से गीता का प्रस्तुतीकरण है, जिसे देखकर आध्यात्मिक अनुभूति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed