फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students looted applause by showing hand skills, Yamunanagar

विद्यार्थियों ने हाथों का हुनर दिखाकर लूटी वाहवाही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Students looted applause by showing hand skills, Yamunanagar
महाराजा अग्रसेन कॉलेज में प्रतियोगिता के दौरान रंगोली बनाते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन कॉलेज में दिवाली के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में हाथों के हुनर का प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी।
वाणिज्य कला विभाग की प्रो. सीमा जैन की की देखरेख में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शुरुआत प्राचार्य डॉ. पीके बाजपेयी ने की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से न केवल हस्तकला में सुधार आता है, अपितु कल्पना शक्ति और कलात्मक भावनाओं को भी बल मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों पर्यावरण मैत्री दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के अतिरिक्त उनकी कमियों से भी अवगत करवाया। साथ ही विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान थाली, मोमबत्ती सज्जा व रंगोली प्रतियोगिताएं करवाई गई। थाली सज्जा में बीए अंतिम वर्ष की पूजा शर्मा प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की शिवानी द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोमबत्ती सज्जा में बीए प्रथम वर्ष की निशु प्रथम, बीए प्रथम वर्ष का जयदेव द्वितीय व बीए प्रथम वर्ष का रजत शर्मा तृतीय स्थान पर रहा। रंगोली प्रतियोगिता में बीए अंतिम वर्ष का मनदीप सिंह प्रथम, बीए प्रथम वर्ष का साहिल खान द्वितीय स्थान पर रहा। प्रो. पूनम गर्ग व प्रो. अशोक अग्रवाल ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। सभी विजेताओं को प्रिंसिपल ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed