{"_id":"627436a284bc51611b426901","slug":"students-jammed-the-highway-yamuna-nagar-news-knl1072093168","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज ने प्रतापनगर से चलने वाली दो बसें की बंद, छूटी पढ़ाई तो विद्यार्थियों ने हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज ने प्रतापनगर से चलने वाली दो बसें की बंद, छूटी पढ़ाई तो विद्यार्थियों ने हाईवे किया जाम
विज्ञापन
स्टेशन पर आई ट्रेन में यात्रियों के सामान की जांच करती पुलिस।
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। बसें बंद होने से प्रभावित हो रही पढ़ाई से गुस्साए विद्यार्थियों ने वीरवार सुबह प्रतापनगर बस स्टैंड के सामने जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। विद्यार्थी रोडवेज की बस के सामने हाईवे के बीचोंबीच बैठ गए। पौना घंटा तक लोग जाम में फंसे रहे। हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना पाकर थाना प्रतापनगर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके अलावा कुछ भाजपा नेता भी वहां आए। जिन्होंने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि उनकी शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर से बात हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि शुक्रवार से बसें नियमित रूप से चलेंगी। ऐसे में विद्यार्थियों ने एक दिन का समय देते हुए कहा कि यदि शुक्रवार को बंद की हुई बसें नहीं चली तो वह शनिवार को फिर से जाम लगाएंगे।
जाम लगा रहे छात्र राहुल, सचिन, रविंद्र, प्रदीप, मुकेश ने बताया कि कुछ दिन पहले तक प्रतापनगर की तरफ से सुबह साढ़े सात बजे से लेकर साढ़े आठ बजे तक रोडवेज की तीन बसें यमुनानगर जाती थी। इनमें एक बस का समय सुबह साढ़े सात बजे हाफिजपुर से यमुनानगर, दूसरी बस आठ बजे व तीसरी बस सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर प्रतापनगर आती थी, लेकिन साढ़े सात और आठ बजे वाली बसों को रोडवेज ने बंद कर दिया। हाफिजपुर से आने वाली बस को सबथतानपुर रूट पर लगा दिया गया। जब से बसें बंद हुई हैं तब से विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। इससे नाराज विद्यार्थियों ने दिन में आठ बजकर 20 मिनट वाली बस जैसे ही आई उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया।
हरियाणा रोडवेज के ड्यूटी इंस्पेक्टर माया राम का कहना है कि बसों के ड्राइवर छुट्टी पर थे। इसलिए बसें नहीं चल पाई थी। ड्राइवर लौट आए हैं। इसलिए बसों को दोबारा चला दिया गया है।
विज्ञापन
बाक्स
कॉलेज में पढ़ाई का हो रहा नुकसान
विद्यार्थियों ने बताया कि प्रतापनगर क्षेत्र से रोजाना सैकड़ों विद्यार्थी छछरौली के राजकीय कॉलज व जगाधरी-यमुनानगर के निजी कॉलेजों में पढ़ने जाते हैं। दो बसें बंद होने से तीसरी बस में सभी विद्यार्थी सवार नहीं हो पाते, क्योंकि पीछे से ही बस भर कर आती है। विद्यार्थियों का कहना था कि अब स्कूलों का समय सुबह सात बजे हो गया है। इसलिए बस स्टैंड पर भीड़ बढ़ने लगी है। कॉलेजों में पहला लेक्चर सुबह नौ बजे शुरू हो जाता है। सभी का प्रयास रहता है कि वह समय से पहले ही कॉलेज में पहुंच जाएं, लेकिन आठ बजकर 20 मिनट पर चलने वाली बस का कोई समय नहीं है। इसलिए वह देर से कॉलेज में पहुंचते हैं। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
बाक्स
जाम से बेहाल नजर आए लोग
सुबह के समय हाईवे पर जाम लगने से लोग बेहाल रहे। दरअसल सुबह के समय ही लोग अपने काम व कार्यालयों में जाते हैं। जाम में फंसने से वह समय से अपने कार्यालयों में नहीं पहुंच पाए। पौन घंटा तक जाम लगने से हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई वाहन तो गलियों से होते हुए किसी तरह हाईवे पर पहुंचे।