फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students enthralled the audience with their colourful presentations

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां

Fri, 07 Nov 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 07 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Students enthralled the audience with their colourful presentations
जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में प्रस्तुति देतीं प्रतिभागी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से करवाए गए जिलास्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से धूम मचा दी। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान मंच पर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित विभिन्न प्रदेशों की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली।
इस महोत्सव के विजेता पानीपत में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। महोत्सव रादौर खंड के गांव धौड़ंग के श्यामा पब्लिक स्कूल में हुआ। महोत्सव में 144 टीमों के साथ एकल विधाओं में करीब 1050 विद्यार्थियों ने भाग लिया। महोत्सव में पांचवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कक्षाओं को पांचवीं से आठवीं व नौवीं से 12वीं दो श्रेणियों में बांटा गया था। इनमें समूह एवं एकल लोक नृत्य, समूह एवं एकल लोकगीत, नाटक, रागिनी, संगीत वादन संयंत्र की प्रतियोगिताएं हुई। एकल प्रस्तुतियों में जिलेभर के 700 से ज्यादा विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके लिए सभी विधाओं में प्रत्येक खंड में चार-चार टीमों का चयन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों को विभाग के खर्च पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचाया गया। सभी खंडों से 144 टीमों ने भाग लिया था। इस दौरान समूह नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता की प्रत्येक टीम में 15 विद्यार्थी शामिल रहे। वहीं, नाटक टीम में सात से आठ विद्यार्थी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन खेमलाल सैनी, अनिल शास्त्री, मनीषा वालिया ने किया।
शुभारंभ भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा ने किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, महापौर सुमन बहमनी, एडीसी नवीन अहूजा, रामनिवास गर्ग, मुकुंद शिक्षण संस्थान निदेशिका शशि बाटला, जेएमआईटी निदेशक डॉ. एसके गर्ग, जेएमआइईटीआई डॉ. विवेक शर्मा, एसजेपी पोलिटेक्निक दामला के प्राचार्य डॉ. अनिल बुद्धिराजा, ज्योति नागपाल, श्यामा पब्लिक स्कूल प्राचार्या मनीषा सेसन, कुरुक्षेत्र सांसद कार्यालय से धर्मवीर सिंह रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल व सह-संयोजक मुकेश कुमार ने बताया कि इसके विजेता राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान संजय कांबोज, डॉ. उमेश प्रताप वत्स, सोहनलाल, मीना कांबोज, निशा रानी, रजनी कांबोज, संजीव कुमार, कपिल देव शर्मा, कंवलजीत सहित अन्य उपस्थित रहे।
देर से शुरू हुई प्रतियोगिताएं
सांस्कृतिक प्रतियोगिता देर से शुरू हुईं। प्रतियोगिता शुभारंभ का समय सुबह साढ़े नौ बजे रखा था। कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्यातिथि थे। स्वास्थ्य की दिक्कत के चलते वे नहीं आए तो उनके प्रतिनिधि के तौर पर नेपाल सिंह राणा पहुंचे। वहीं विद्यार्थियों के पंजीकरण करने में काफी समय लग गया। इसके चलते प्रतियोगिता 11 बजे के बाद शुरू हो पाई।
सांस्कृतिक महोत्सव के परिणाम
कक्षा पांच से आठ

< लोकनृत्य समूह : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर ने पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूड़िया ने पाया। वहीं, तीसरे स्थान पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा की टीम रही। सांत्वना पुरस्कार पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडौली को दिया गया।

< लोकनृत्य एकल : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर ने पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूड़िया ने पाया। तीसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमालपुर की टीम रही। सांत्वना पुरस्कार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी की टीम को मिला।

< रागिनी : राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली प्रथम, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर द्वितीय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, सांत्वना पुरस्कार राजकीय माध्यमिक विद्यालय बाड़ी माजरा को मिला।

< नाटक : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी वर्कशॉप पहले, राजकीय माध्यमिक विद्यालय दुसानी दूसरे और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सारन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

कक्षा 9 से 12

< लोकनृत्य समूह : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी यमुनानगर प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर द्वितीय और पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडौली तृतीय रहे। वहीं, सांत्वना पुरस्कार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्यालबा ने प्राप्त किया।

< लोकनृत्य एकल : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर ने पहला स्थान पाया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी यमुनानगर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरा स्थान राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली ने पाया। सांत्वना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमरोड़ी ने पाया।

< रागिनी : राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली प्रथम, द्वितीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साबापुर, तृतीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल कॉलोनी रहे। वहीं, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।


< नाटक : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी वर्कशॉप पहले, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर दूसरे स्थान पर रहे। तीसरा स्थान राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूढ़ेडी ने प्राप्त किया। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल कॉलोनी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में प्रस्तुति देतीं प्रतिभागी। संवाद

जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में प्रस्तुति देतीं प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed