{"_id":"60ff139d8ebc3e58407adf6a","slug":"students-do-not-waste-future-by-ragging-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl778561109","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रैगिंग करके भविष्य बर्बाद न करें विद्यार्थी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रैगिंग करके भविष्य बर्बाद न करें विद्यार्थी’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जेएन कपूर डेंटल कॉलेज में रैंगिंग को लेकर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में विद्यार्थियों को रैंगिंग के दुष्प्रभावों के बारे बताया गया। साथ ही विद्यार्थियों को रैंगिंग करके अपना भविष्य बर्बाद न करने की सलाह दी गई।
मुख्य अतिथि भारतीय दंत परिषद के सदस्य एवं आर्थोडोंटिकस विभाग के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. अनिल कुमार चांदना चांदना ने कहा कि रैगिंग करने से न केवल छात्र अपना भविष्य समाप्त करता है, बल्कि अभिभावकों के सपने भी तोड़ते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने रैगिंग करने वाले छात्रों के खिलाफ सजा का भी प्रावधान रखा है। उन्होंने कहा कि रैगिंग विद्यार्थियों में फूट, नफरत व टकराव का बड़ा कारण है। वहीं रैगिंग का शिकार विद्यार्थी अवसाद, तनाव जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाता है। कभी-कभी तो यह जानलेवा भी साबित हो जाती है।
डीएसपी डॉ. रजत गुलिया ने कहा कि डॉक्टर की डिग्री प्राप्त करने के बाद आप मरीज को नया जीवन दान देने का काम करते हैं। डॉ. को भगवान का दूसरा रूप भी कहा जाता है, ऐसे में आप रैगिंग के चक्कर में पड़कर अपना भविष्य बर्बाद न करें और दूसरे विद्यार्थियों भी समझाएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी छात्र रैगिंग करने की कोशिश करेगा तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्राचार्य डॉ. आईके पंडित ने कहा कि कॉलेज के इतिहास में अब तक रैगिंग का कोई केस सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कॉलेज में एंटी रैगिंग कमेटी का भी गठन किया गया है। कमेटी के सदस्यों की सूची कॉलेज परिसर में जगह-जगह पर लगाई गई है। कोई विद्यार्थी रैगिंग करने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना तुरंत दें। डॉ. डीके सोनी, डॉ. नीरज, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद गुप्ता एवं देवेंद्र मेहता ने रैगिंग को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया।