फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students demonstrated their skills, Yamunanagar

विद्यार्थियों ने किया हुनर का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Students demonstrated their skills, Yamunanagar
प्रतिभागी को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी, भाषण, गायन, नृत्य, अभिनय, पेंटिंग, मिमिक्री, वाद्य यंत्रों के मुकाबले हुए। विद्यार्थियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, हरित भारत, स्वच्छ भारत, सेहत सबसे बड़ा धन का संदेश दिया। विद्यार्थियों का गायन व नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तमन्ना ने प्रथम, गगन ने दूसरा व नैंसी ने तृतीय स्थान पाया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम ने पहला, आकर्षक ने दूसरा व गौरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में रोहन, अवनी व दीपाशा ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में जयंत ने पहला व साहिल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं गायन में चिराग, जयंत एवं हर्ष प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। नृत्य प्रतियोगिता में उपनिष ने पहला स्थान पाया। प्रांजल दूसरे व अदिति तीसरे स्थान पर रही। मिमिक्री प्रतियोगिता में नैंसी ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य संचालक एवं संस्थान की सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी डॉ. वंदना ने बताया कि प्रस्तुति के आधार पर क्षेत्रीय युवा उत्सव के लिए विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। संस्थान निदेशक डॉ. एसके गर्ग ने कहा कि युवा बहुत प्रतिभाशाली हैं, जिन्हें एक मंच चाहिए होता है, जिससे वह अपनी प्रतिभा निखार सकें।संस्थान के रजिस्ट्रार, डीन, सभी विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापकों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed