फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students danced in Bhangra and Gidda, the audience also danced a lot, Yamunanagar

विद्यार्थियों ने भांगड़ा और गिद्दा में बांधा समा, दर्शक भी खूब थिरके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Students danced in Bhangra and Gidda, the audience also danced a lot, Yamunanagar
भांगड़ा की प्रस्तुति देते छात्र। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में विद्यार्थियों की टैलेंट शो का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान गीत, गायन, नृत्य, भाषण, कविता गायन, मोनो एक्टिंग, मिमिक्री में विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने भांगड़ा और गिद्दा से ऐसा समा बांधा कि दर्शक भी थिरकने पर मजबूर हो गए।
कार्यक्रम रंगमंच के संयोजक डॉ. प्रकाश के नेतृत्व में हुआ। मंच का संचालन डॉ. भावना सेठी ने किया। डॉ. प्रकाश ने कहा कि कॉलेज में इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। इससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलता है। ऐसा नहीं विद्यार्थियों में टैलेंट की कमी होती है, लेकिन कई बार उन्हें अपना टैलेंट दिखाने के लिए मौका नहीं मिलता है। जब मौके मिलता है तो दर्शक भी टैलेंट देखते ही रह जाते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान सभी प्रस्तुतियां अच्छी रहीं। जब छात्रों और छात्राओं ने भांगड़ा और गिद्दा की प्रस्तुति दी तो पंडाल में बैठे दर्शकों में जोश भर गया। वे अपनी-अपनी कुर्सियों से उठकर नाचने के लिए मजबूर हो गये। इतना ही नहीं कई विद्यार्थी एक-दूसरे को उठाकर नाचने लगे। इस प्रस्तुति से माहौल इतना उत्साहपूर्वक भर गया कि वहां मौजूद स्टॉफ भी ताल के साथ तालियां बजाने लगे। यही वो प्रस्तुति थी, जिसका पंडाल में बैठे दर्शक इंतजार कर रहे थे। जो दर्शक बाहर थे वे भी भांगड़ा और गिद्दा की प्रस्तुति के बारे में पता चलते ही अंदर आ गए।

 गिद्दा की प्रस्तुति देती छात्राएं।   संवाद

गिद्दा की प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed