फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students ate porridge, curry-rice, kheer

मिड डे मिल बनना शुरू : विद्यार्थियों ने दलिया, कढ़ी-चावल और खाई खीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Students ate porridge, curry-rice, kheer
अब घर नहीं स्कूल की ही रसोई में पका मिड डे मिल विद्यार्थियों को खाने के लिए मिलने लगा है। इसकी शुरूआत शुक्रवार को हो चुकी। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के एक माह बाद खुले स्कूल में पहले दिन पहली से आठवीं तक विद्यार्थियों को दलिया, कढ़ी व नमकीन चावल और खीर खाने को मिली। दरअसल, कोरोना काल के चलते स्कूल में मिड डे मिल बनाने पर रोक लगा दी गई थी। परंतु जब स्थिति दुरुस्त हुई तो सरकार ने भी जिले के लिए 54 हजार बच्चों के लिए दो करोड़ का बजट मिड डे मिल के लिए जारी कर दिया है। ऐसे में अब रोजाना विद्यार्थियों को मेन्यू के अनुसार ही खाने को पकवान मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें दो साल पूर्व कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए स्कूल की रसोई में बनने वाले मिड डे मिल पर रोक लगा दी थी। इसकी जगह पर बच्चों के हिस्से की खाद्य सामग्री घरों पर सप्लाई शुरू कर दी थी। 20 प्रकार की मेन्यू के अनुसार ही अब मिड डे मिल स्कूल में दोबारा शुरू किया गया। वहीं सरकार की ओर से विभाग को पाक लागत जारी कर दी है। सरकार की ओर दो श्रेणियों में लागत विभाजित की है। मिड-डे-मील पकाने के लिए प्राइमरी व मिडल दो श्रेणियों में विद्यार्थियों को बांटा गया है। पहली से पांचवीं तक प्राइमरी के बच्चों को प्रतिदिन सौ ग्राम और छठी से आठवीं के बच्चों को डेढ़ सौ ग्राम पौष्टिक भोजन दिया जाना है। इसके हिसाब से प्राइमरी के एक बच्चे का खाना बनाने के लिए 4.97 रुपये और मिडल के लिए 7.45 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

मिड डे मिल का बजट जारी होते ही स्कूल की रसोई में राशन बनाना शुरू हो गया है। पहले दिन बच्चों को दलिया, कढ़ी व नमकीन चावल के अलावा खीर व अन्य सामग्री बनाई गई है। मिड डे मिल के लिए 20 प्रकार का मेन्यू है जिसे मौसम के अनुसार बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पिरथी सैनी, उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed