{"_id":"6838c73d90abf0e16609ec50","slug":"students-arriving-to-enroll-in-basic-courses-with-vocational-subjects-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-138494-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रोजगारपरक विषयों के साथ बेसिक कोर्स में दाखिला लेने पहुंच रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रोजगारपरक विषयों के साथ बेसिक कोर्स में दाखिला लेने पहुंच रहे विद्यार्थी
Fri, 30 May 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 30 May 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन करने में कुछ दिन शेष हैं। इसलिए रोजगारपरक विषयों के साथ बेसिक कोर्स में दाखिला लेने विद्यार्थी कॉलेजों में पहुंच रहे हैं। उनकी प्राथमिकता अपने पसंद के कॉलेज और विषय में दाखिला पाना है। ऐसे में शहर के सबसे पुराने मुकुंद लाल राष्ट्रीय कॉलेज में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की भीड़ लग रही है। शहर के बीच स्थित इस कॉलेज में पहुंचना बेहद सरल है।
वहीं, प्राचीन होने के साथ एमएलएन कॉलेज में कई विषयों के कोर्स उपलब्ध हैं। इसमें रोजगारपरक विषयों के साथ बेसिक कोर्स भी हैं। इसके अलावा एनसीसी, एनएसएस, यूथ क्लब सहित अन्य गतिविधियां भी विद्यार्थियों को आकर्षित करती हैं। खेलों में भी एनएलएन कॉलेज का प्रदेश में अच्छा नाम है। जिसके चलते इस कॉलेज में दाखिला लेना छात्र-छात्राओं की प्राथमिकता है। एमएलएन कॉलेज में कुल नौ कोर्स करवाए जाते हैं। ऐडिड और सेल्फ फाइनेंस की इस कॉलेज में कुल 1260 सीटें हैं। नौ में से चार कोर्स रोजगारपरक हैं। बीकॉम वोकेशनल कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीकॉम वोकेशन टैक्स प्रोड्यूस, बीसीए, बीएससी इंर्फोमेशन टेक्नॉलिजी इत्यादि कोर्स में सबसे ज्यादा आवेदन हो रहे हैं।
-- -- -- -- -- -
इस पाठ्यक्रम में इतनी सीटें
एमएलएन कॉलेज में बीए की सबसे ज्यादा सीटें हैं। बीए कुल में 320 सीटें हैं। इसके बाद बीकॉम में 160 और बीकॉम सेल्फ फाइनेंस में 120 सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा बीबीए में 60, बीकॉम वोकेशनल कंप्यूटर एप्लीकेशन सेल्फ फाइनेंस में 60, बीकॉम वोकेशन टैक्स प्रोड्यूस सेल्फ फाइनेंस में 60 सीटें हैं। बीसीए सेल्फ फाइनेंस में 120, बीएससी लाइफ साइंस में 60, बीएससी फिजिकल साइंस 160, बीएससी फिजिकल साइंस सेल्फ फाइनेंस में 60 और बीएससी इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी में कुल 60 सीट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --