फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Student studying in college accuses youth of harassing her, case registered

कॉलेज में पढ़ रही छात्रा ने युवक पर परेशान करने का लगाया आरोप, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Student studying in college accuses youth of harassing her, case registered
यमुनानगर। शहर के निजी कॉलेज में पढ़ रही छात्रा ने एक युवक पर उसे परेशान करने और धमकाने का आरोप लगाया। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश निवासी युवती ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर के निजी कॉलेज में पढ़ रही है। इसलिए यमुनानगर में किराये पर रह रही है। वह शहर के महादेव कॉलोनी के विशाल को तीन साल से जानती है। विशाल से उसकी बातचीत सोशल क्लब के माध्यम से शुरू हुई थी। जिस पर विशाल उसका बहुत अच्छा दोस्त बन गया था। जब लॉकडाउन लग गया तो वह अपने घर उत्तर प्रदेश चली गई थी। विशाल ने कई बार फोन करके उसे परेशान करना शुरू कर दिया। तब उसे विशाल की हरकतें गलत लगने लगीं। इसलिए उसने विशाल से बातचीत बंद कर दी। वह करीब दो माह पहले यमुनानगर में अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए आई तो विशाल को पता लग गया। जिस पर विशाल फिर से उसे फोन करने लगा। छात्रा का आरोप है कि वह जहां भी जाती विशाल उसका पीछा करता। विशाल ने उससे कहा कि वह उसके साथ शादी करना चाहता है। साथ ही धमकी दी कि यदि वह उसकी नहीं हो सकती तो उसे किसी की नहीं होने देगा। उसने कई बार आरोपी को समझाया लेकिन उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ। पांच जून को वह जहां किराये पर रहती है वहां खाना खा रही थी तभी विशाल वहां आ गया और उसे गालियां व धमकी देने लगा। उसने परेशान होकर पुलिस को शिकायत दी। मामले की जांच कर रही एएसआई सुषमा रानी का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed