फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Student jumped in canal at Dadupur head, youths standing nearby saved

दादुपुर हेड पर छात्रा ने लगाई नहर में छलांग,पास खड़े युवकों ने बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Student jumped in canal at Dadupur head, youths standing nearby saved
छछरौली। दादुपुर हेड पर खारवन निवासी एक 10वीं कक्षा की छात्रा ने नहर में लगाई छलांग लगा दी। मौके पर खड़े तीन युवकों ने छात्रा को नहर से बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार खारवन निवासी एक छात्रा जो कि सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। सुबह स्कूल जाने की बजाय वह दादुपुर हेड की तरफ निकल पड़ी। एक राहगीर की स्कूटी पर सवार होकर छात्रा दादूपुर हेड पर पहुंची। स्कूटी सवार महिला ने छात्रा को दादूपुर हेड पर स्थित पुलिस नाके के पास छोड़ दिया। जहां से युवती ने पुल पर खड़े होकर नहर में छलांग लगा दी। छात्रा को नहर में छलांग लगाने के बाद शोर सुनकर दादूपुर गांव के तीन युवकों ने उसे नहर से बाहर निकाल लिया, जिसको पास ही शर्मा हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर लड़की को होश में आने पर छात्रा परिजनों के साथ घर चली गई। इस बारे में थाना प्रभारी छछरौली सतीश कुमार ने बताया कि जैसे ही उनको दादूपूर हेड पर स्थित नहर में छात्रा के छलांग लगाने की सूचना मिली वे मौके पर पहुंचे लेकिन जब तक वे वहां पर पहुंचे तब तक परिजन युवती को घर लेकर जा चुके थे। परिजनों ने किसी भी तरह की शिकायत और कार्रवाई करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed