फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Student dies due to speeding dumper collision

तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से छात्रा की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Student dies due to speeding dumper collision
रादौर। तेज रफ्तार डंपर चालक ने सरकारी स्कूल की 11 वर्षीय छात्रा को टक्कर मार दी। टक्कर से बच्ची सड़क से दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव बकाना निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सरकारी स्कूल की छठी कक्षा में पढ़ने वाली प्रदीप की 11 वर्षीय बेटी रितिका मंगलवार की दोपहर 12 बजे छुट्टी के बाद साइकिल से खजूरी घर जा रही थी। रितिका अपनी साथी के इंतजार में सड़क के किनारे पेड़ की छाया में खड़ी हो गई तभी तेज रफ्तार डंपर चालक ने रितिका को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। घायल बच्ची को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल रादौर ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस दौरान लोगों ने इसका विरोध किया। लोगों ने कहा कि प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। क्षेत्र में आए दिन ओवरलोड वाहन लोगों की जान ले रहे हैं। ओवरलोड वाहनों के कारण पहले भी कई लोगों की मौत हो गई है। थाना रादौर प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस काम कर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed