फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Student beats teacher after scolding him for not wearing uniform

Yamuna Nagar News: वर्दी न पहनने पर डांटा तो छात्र ने अध्यापक को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Student beats teacher after scolding him for not wearing uniform
गांधी नगर थाना क्षेत्र के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैंप में अध्यापक ने छात्र को वर्दी पहनने के लिए कहा तो आरोपी छात्र ने गुस्से में आकर अध्यापक की पिटाई कर दी। इस दौरान आरोपी छात्र ने अध्यापक के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

वीरवार को कैंप के सरकारी स्कूल में सुबह प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान स्कूल में 11 वीं कक्षा का एक छात्र वर्दी पहन कर नहीं आया। जब पीजीटी अध्यापक ने उसे वर्दी पहन कर स्कूल में आने के लिए कहा कि तो वह छात्र तैश में आ गया। इस दौरान आरोपी छात्र ने अध्यापक के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान छात्र ने अध्यापक के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। स्टाफ के अन्य सदस्यों ने अध्यापक को आरोपी छात्र से बचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी छात्र के खिलाफ के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed