फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Strong storm and rain caused havoc, death of a woman, broken trees also caused lightning in many areas

तेज आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, एक महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Strong storm and rain caused havoc, death of a woman, broken trees also caused lightning in many areas
यमुनानगर। जिले में यास तूफान का असर दिखाई देने लगा है, शनिवार को दिनभर भीषण गर्मी के बाद रात को थंडर स्ट्रॉम होने से तूफानी बारिश ने तबाही मचा दी। यमुनानगर जगाधरी के शहरी क्षेत्र समेत जिलेभर में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। आंधी के कारण घर और दुकानों के छप्पर तक उड़ गए। मानकपुर गांव निवासी इमरान पर यह बारिश किसी विपदा से कम नहीं रही। एक भारी भरकम पेड़ रात को उनकी झोपड़ी पर गिर गया, जिसके नीचे दबने से चारपाई पर सो रही उसकी पत्नी सियारा की मौत हो गई। जबकि चारपाई पर ही सो रहे तीन बच्चे और इमरान बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

तेज हवाओं के कारण जगह-जगह बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई और खंभे टूट कर गिर गए। मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही जिले में ओरेंज अलर्ट जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में तबाही मचाने के बाद यास तूफान का असर प्रदेश पर भी पड़ सकता है। इसी के चलते लोग सतर्क थे। शहर में आंधी के कारण कुछ दुकानों के टीन शेड उड़ गए। हवाओं की रफ्तार इतनी तेज थी कि इससे बिजली के खंभे तिरछे हो गए, जिससे कई जगहों पर बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है। वहीं वन विभाग को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सैकड़ों की संख्या में पेड़ गिर गए हैं। दोनों विभाग नुकसान का आकलन कर रहे है। मौसम विज्ञानी डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे तक जिले भर में औसतन करीब 25 एमएम बारिश हुई है। आगामी 3 दिनों तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा। इस दौरान हवाओं की गति 15 से 20 किमी. प्रति घंटा रहेगी। बारिश का दौर चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण दिन के तापमान 4 डिग्री और रात के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
विज्ञापन

कहां कितनी हुइ बारिश (एमएम में)
जगाधरी 28
छछरौली 17
बिलासपुर 23
साढौरा 20
सरस्वती नगर 25
रादौर 11
प्रताप नगर 26
-कृषि उपनिदेशक डॉ. जसविंद्र सिंह का कहना है कि आंधी से पोपुलर की खेती को नुकसान हुआ है। काफी संख्या में पेड़ गिर गए हैं, वहीं बारिश से सब्जी की फसलों को आंशिक नुकसान हो सकता है। बारिश ज्वार, बाजरा को फायदा होगा, जो किसान धान लगाना चाहते हैं, उनके लिए यह बारिश काफी फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed