{"_id":"6833680f2a347d0c4b0e32c5","slug":"strategy-made-to-protest-at-directorate-of-education-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-138284-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन करने के लिए बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन करने के लिए बनाई रणनीति
Mon, 26 May 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 26 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला प्रधान संजय कांबोज के नेतृत्व में बुलाई गई। राजकीय उच्च विद्यालय गोबिंदपुरी में आयोजित बैठक में पांच जून को शिक्षा निदेशालय पंचकूला में होने प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई।
बैठक में राज्य उप महासचिव कृष्ण नैन व राज्य उप प्रधान राकेश धनखड़ मुख्य वक्ता रहे। यहां उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा निदेशालय पंचकूला में पांच जून होने वाले राज्यस्तरीय प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार नौकरी सुरक्षा के दावे कर रही है, दूसरी ओर कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है।
जिन कर्मचारियों को नौकरी करते कई साल हो गए, उन्हें भी बाहर किया जा रहा है। विभाग स्कूलों में नामांकन बढ़ाने की बात कर रहा है, लेकिन चिराग इत्यादि योजनाएं से स्कूल खाली किए जा रहे हैं। इस दौरान पूर्व राज्य सचिव जगपाल सिंह, सर्व कर्मचारी संघ जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, मंजीत कौर, प्रीतम बालियान, वीरेंद्र, अमरीक सिंह, रवि, अश्वनी कुमार, बलिंद्र सहित खंड व जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे।