फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stole eight tolas of gold and 50 thousand rupees

दिनदहाड़े घर में चोरी, आठ तोले सोना व 50 हजार रुपये चुराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Stole eight tolas of gold and 50 thousand rupees
गगड़वाला रोड पर चोरों ने दिन में ही घर से लाखों रुपये के गहने व 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। राजन बिंदल ने बताया कि हर रोज की तरह वीरवार को भी वह सुबह आठ बजे अपनी ड्यूटी कालाआंब चला गया था। उसके जाने के बाद उसकी पत्नी भी दिन 11 बजे सरकारी स्कूल में अपनी बोर्ड पेपर की ड्यूटी पर चली गई। जब पत्नी ड्यूटी खत्म करके दोपहर तीन बजे के करीब घर पहुंची तो हैरान रह गई। घर के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर रखी अलमारी, लकड़ी की अलमारी के लॉक टूटे हुए थे। दोनो कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ था। तभी उसने फोन की सूचना अपनी पति राजन को दी। राजन बिंदल ने बताया कि घर का सारा सामान देखा तो पता चला करीब चार लाख के गहने, जिसमें से सोने के दो कड़े और कान के झुमके वहां नहीं थे। इसके अलावा 50हजार रुपये और कुछ अन्य कीमती दस्तावेज गायब थे। उन्होंने बताया कि थाने की पुलिस मौके का मुआयना करके गई है। उन्होंने इस बारे में शिकायत भी थाने में दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें लगता है कि चोरी की घटना को अंजाम किसी ऐसे व्यक्ति ने दिया है, जो कि उनके बारे में सब कुछ जानता है। पहले भी इलाके में चोरी हुई थी लेकिन अब तक पुलिस को चोरों को पकड़ने में सफलता हाथ नहीं लग पाई है। यही कारण है की चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed