फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   stole cash by breaking gurdwara's donation box

गुरुद्वारे का दानपात्र तोड़कर धनराशि चुराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
stole cash by breaking gurdwara's donation box
गांव बकाना में गुरुद्वारे का दानपात्र तोड़कर दान की राशि चुराने वाले व्यक्ति को ग्रामीणों ने मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दानपात्र से राशि चुराने वाले व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। गांव बकाना निवासी श्याम सुंदर आहूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अन्य ग्रामीणों के साथ सुबह 9 बजे गुरुद्वारे में गया तो उसने देखा कि गांव का सोनू सिंह दानपात्र तोड़कर चोरी कर रहा है। उसके हाथ में पेचकश था। जिससे उसने दानपात्र तोड़ा था। गांव के लोगों ने जब उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से 1850 रुपये की राशि मिली। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed