फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stamp of approval for regularisation: Survey of 20 colonies completed.

Yamuna Nagar News: अवैध से वैध की लगेगी मुहर, 20 कॉलोनियों का सर्वे पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Stamp of approval for regularisation: Survey of 20 colonies completed.
शहर में बसी कॉलोनियां। आर्काइव - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। वर्ष 1996 में तकनीकी त्रुटि के कारण अवैध श्रेणी में रह गईं 64 कॉलोनियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया अब रफ्तार पकड़ने लगी है। नगर निगम की ओर से इन कॉलोनियों की सीमा निर्धारित करने के लिए सर्वे चल रहा है। इनमें से अब तक 20 कॉलोनियों का सर्वे पूरा हो चुका है। निगम ने सर्वे के लिए एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी है।
कॉलोनियों का सर्वे पूरा होने के बाद प्रस्ताव नगर निगम सदन की बैठक में रखा जाएगा। सदन से प्रस्ताव पास होते ही इन कॉलोनियों के नियमित होने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसके बाद यहां गलियों, नालियों और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य कराने में भी आसानी हो सकेगी। विशेष समितियों के जरिये मौके की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। इन समितियों में सहायक नगर योजनाकार, प्लानिंग एक्सपर्ट, भवन निरीक्षक और जेई शामिल हैं। टीम कॉलोनियों की वास्तविक सीमा, पहले से बने मकानों और उपलब्ध दस्तावेजों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बताया कि वर्ष 1996 की अधिसूचना के तहत यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र में कुल 76 कॉलोनियां शामिल थीं। इनमें 54 जगाधरी और 22 यमुनानगर क्षेत्र की थीं। इनमें से 12 कॉलोनियां पहले ही नियमित हो चुकी हैं। अब शेष 64 कॉलोनियों की सीमा निर्धारित करने की प्रक्रिया चल रही है। पहले नियमित हो चुकी कॉलोनियों में शिव नगर, महावीर कॉलोनी, गुलाब पार्क, लक्ष्मी कॉलोनी, विष्णु गार्डन, चनेटी रोड स्थित ग्रीन विहार के पास की कॉलोनी, विजय नगर एक्सटेंशन-2 व 3, भारत सेवक नगर साउथ, भागीरथ कॉलोनी, बसंत नगर, दुर्गा नगर और श्री शिव शंकर नगर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे के दौरान वर्ष 1996 से पहले बने मकानों से संबंधित दस्तावेज भी जुटाए जा रहे हैं। इनमें प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद, स्वीकृत बिल्डिंग प्लान, डेवलपमेंट चार्ज की रसीद, बिजली बिल, राशन कार्ड और वोटर कार्ड आदि शामिल हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार, इन दस्तावेजों से मौके पर बनी संपत्तियों की स्थिति स्पष्ट करने में मदद मिलेगी।
----

सर्वे में पार्षद भी कर रहे सहयोग
संबंधित वार्डों के पार्षदों को भी सर्वे प्रक्रिया से जोड़ा गया है। पार्षद सर्वे टीम के साथ मौके पर रहकर कॉलोनी की वास्तविक स्थिति और सीमा निर्धारण में सहयोग कर रहे हैं। इससे एक ही क्षेत्र में कुछ मकानों को वैध और बाकी हिस्से को अवैध मानने जैसी स्थिति से बचने में मदद मिलेगी।

---
लोगों से सर्वे टीम का सहयोग करने की अपील : महाबीर प्रसाद
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने लोगों से सर्वे टीम को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और निगम का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 20 कॉलोनियों का सर्वे पूरा हो चुका है। कॉलोनियां नियमित होने के बाद यहां गलियों, नालियों और अन्य जरूरी विकास कार्य करवाने का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed