फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   special care in social distancing kept in Ramadan in no case should the violation off the roll of lockdown pir ji Hussain Ahmed

रमजान में सोशल डिस्टेंसिंग का खास खयाल रखें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
special care in social distancing kept in Ramadan in no case should the violation off the roll of lockdown pir ji Hussain Ahmed
आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड सदस्य पीरजी हाफिज हुसैन अहमद - फोटो : AMAR UJALA
कौशिक खान
विज्ञापन
रमजान के पवित्र महीने को लेकर उलेमाओं ने समुदाय से अपील करते हुए कहा कि किसी भी सूरत में लोक डाउन के नियमों का उल्लंघन ना हो। रमजान में किए जाने वाले जरूरी काम व इबादत अपने घरों पर रहकर करें। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खास खयाल रखते हुए प्रशासन को भी पूरा सहयोग करें। आल इंडिया मुस्लिम लाॅ पर्सनल बोर्ड सदस्य व बुढ़िया खानकाह के पीर जी हाफिज हुसैन अहमद ने जनता से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी की वजह से पूरी दुनिया इस समय परेशान हालत में है। कोरोना की वजह से भारत में भी सैकड़ों मौतें हो चुकी हैं और हजारों लोग कोरोना वायरश की चपेट में है। देश इस समय बहुत नाजुक हालात से गुजर रहा है। इस महामारी से हमें मिलजुल कर एकजुट होकर इस से लड़कर इस पर जीत हासिल करनी है। जिसके लिए सबसे जरूरी देश के प्रधानमंत्री द्वारा देश हित में जो निर्णय लिए गए उनका पालन करना बहुत जरूरी है। देश में इस समय दूसरा लॉक डाउन चल रहा है जोकि देश के प्रधानमंत्री ने बड़ी ही सूझबूझ का परिचय देते हुए कोरोना वायरस से निपटने के लिए समय रहते देश में लॉक डाउन लगा दिया था। जिसका फायदा देशवासियों को मिला है। अगर समय रहते देश में लॉक डाउन ना लगाया जाता तो शायद इस महामारी की वजह से बहुत बुरे हालात पैदा हो जाते और हालात पर काबू पाना बहुत मुश्किल हो जाता। पीर जी हाफिज हुसैन अहमद ने 25 अप्रैल से शुरू हो रहे रमजान के पवित्र महीने के बारे में लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस समय देश नाजुक दौर से गुजर रहा है। हमें किसी भी तरह की कोई गलती नहीं करनी है। रमजान के महीने में किए जाने वाले कार्य और इबादत अपने घर पर रहकर करें। इस समय सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरूरी है। किसी भी हालत में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन ना किया जाए। रमजान के पवित्र महीने के दौरान नमाज पढ़ने में खासकर सोशल डिस्टेंस का पालन करें। जुमे की नमाज व तरावीह की नमाज अपने घरों में ही अदा करें। इसके लिए कहीं भी इकट्ठा ना हो प्रशासन को इस महामारी से निपटने के लिए पूरा सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed