फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Special camps will be set up at all polling stations in the district today

Yamuna Nagar News: जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आज लगाए जाएंगे विशेष शिविर

Sat, 18 Jul 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 18 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Special camps will be set up at all polling stations in the district today
यमुनानगर। भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 जुलाई कर दी गई है। एडीसी नवीन आहूजा ने बताया कि इस अभियान के तहत 19 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त करेंगे और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएंगे। सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं बीएलओ सुपरवाइजर शिविरों का निरीक्षण कर कार्य का सत्यापन करेंगे तथा जियोटैग फोटो उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। वहीं, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-1 और बीएलए-2 को भी शिविर के सफल संचालन में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने पात्र मतदाताओं से 24 जुलाई से पहले गणना प्रपत्र जमा कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed