फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Soap factory operating in residential area sealed

Yamuna Nagar News: रिहायशी क्षेत्र में चल रही साबुन फैक्टरी सील

Thu, 19 Jun 2025 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 19 Jun 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Soap factory operating in residential area sealed
यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने चिट्टा मंदिर रोड पर रिहायशी क्षेत्र में चल रही साबुन फैक्टरी को बुधवार को सील कर दिया। ये कार्रवाई निगम के अधिकारियों ने फैक्टरी के केमिकल युक्त पानी से परेशान क्षेत्र के लोगों की शिकायत पर की। शिकायत में लोगों ने बताया है कि फैक्टरी के केमिकल युक्त पानी से घरों को नुकसान पहुंच रहा है और दीवारें ढहने की कगार पर हैं। इसके बाद नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी के निर्देश पर सहायक नगर योजनाकार दीपक सुखीजा, भवन निरीक्षक रामपाल की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नरेश भारद्वाज के नेतृत्व में फैक्टरी को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिसबल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

कुछ माह पहले चिट्टा मंदिर रोड के निवासियों ने नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत दी थी कि चिट्टा मंदिर रोड पर रिहायशी क्षेत्र में साबुन की फैक्टरी लगी हुई है। फैक्टरी से निकले केमिकल युक्त पानी से आसपास के लोगों के घर खराब हो रहे है। नमी के चलते मकान क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। वहीं फैक्टरी के केमिकल युक्त पानी से क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। केमिकल के ड्रम से भरे वाहन उनकी गलियों से निकलने है, जिससे हर समय क्षेत्रवासियों को हादसों का खतरा बना रहता है। इस शिकायत के आधार पर नगर निगम की ओर से फैक्टरी मालिकों को नोटिस दिए गए लेकिन फैक्टरी को शिफ्ट नहीं किया गया। इसके बाद उच्च अधिकारियों ने फैक्टरी को सील करने के आदेश दिए। नगर निगम के निर्देश पर फैक्टरी को सील करने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नरेश भारद्वाज के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम में सहायक नगर योजनाकार दीपक सुखीजा, भवन निरीक्षक रामपाल मान, संबंधित थाना पुलिस व होमगार्ड के जवान शामिल किए गए। बुधवार को नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और फैक्टरी को ताला लगाकर सील कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

वर्जन:
रिहायशी क्षेत्रों में चल रही फैक्ट्रियों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों द्वारा बिना नक्शा पास कराए व्यवसायिक भवन व अन्य भवन बनाए गए है, वह नक्शा पास कराए। नक्शा पास कराए भवनों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल पिलानी, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed