फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Smack supplier arrested, wires related to UP

स्मैक सप्लायर गिरफ्तार, यूपी से जुड़े तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Smack supplier arrested, wires related to UP
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशा तस्करी के आरोप में तीसरे सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

सेल के इंचार्ज जोगिंदर सिंह ने बताया कि 2 दिन पहले उनकी टीम ने 20 ग्राम स्मैक के साथ डेकली वाला निवासी आशीष को गिरफ्तार किया था, जिसने पूछताछ में बताया था उसने यह स्मैक अपने ही गांव के जगत सिंह से ली है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आशीष व जगत सिंह उर्फ विपुल को गिरफ्तार कर लिया था। विपुल ने पूछताछ में बताया कि वह नशीले पदार्थ उत्तर प्रदेश के जिला शामली के ब्रह्मखेड़ा निवासी राजकुमार उर्फ राजू से लेकर आता था। टीम ने यमुनानगर बस अड्डे के पास से आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि जिस गांव के आशीष व विपुल थे, उस गांव में इसकी ससुराल थी। वहां अक्सर उसका आना जाना लगा रहता था इसलिए उनसे संपर्क हो गया और उसने उनको नशा की सप्लाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed