फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Slogans will be played at the station to create awareness

Yamuna Nagar News: स्टेशन पर बजेंगे स्लोगन, करेंगे जागरूक

Thu, 09 Jan 2025 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 09 Jan 2025 03:41 AM IST
विज्ञापन
Slogans will be played at the station to create awareness
जगाधरी। स्टेशन पर यात्रियों को विभिन्न रेलवे अधिनियम व कानूनों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा यात्रियों को नशा प्रवृत्ति से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए रेलवे स्टेशन पर प्रेरक स्लोगन बजाए जाएंगे। जिससे लोगों को रेलवे स्टेशन पर अपनी जिम्मेदारियों व कर्तव्यों के बारे पता चले। इस दौरान लोगों को सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंकने, सामाजिक कर्तव्यों, स्वच्छता बनाए रखने, लाइन क्रॉसिंग इत्यादि के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए स्टेशन गाड़ियां आने से पूर्व हर समय प्रेरक नारे व पंक्तियों की उद्घोषणा की जाएगी। इसके अलावा रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस भी यात्रियों को सुरक्षित सफर व नियमों के बारे जागरूक करेगी। बता दें कि अक्सर स्टेशन पर यात्रियों द्वारा लाइन क्रॉसिंग, रास्ते में सामान रखने, पैदल पुल पर बैठे रहने, इधर उधर कचरा बहाना, थूकना, ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर यात्रा करना इत्यादि का दृश्य देखा जा सकता है। स्टेशन पर ऐसा करना रेलवे अधिनियम के अनुसार दंडनीय अपराध है। लोग जानबूझ कर यह कानून नहीं तोड़ते हैं, बल्कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। ऐसे में रेलवे यात्रियों को जागरूक करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब स्टेशन के सुंदरीकरण के बाद यमुनानगर जागधरी स्टेशन पर इसे लेकर अभियान के रूप में काम किया जाएगा। इसके तहत स्टेशन पर आने वाले लोगों व यात्रियों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए कंप्यूटराइज्ड सिस्टम से अनाउंसमेंट की जाएगी। इसके अलावा आरपीएफ और जीआरपी कर्मचारी यात्रियों के बीच पहुंच कर जागरूक करेंगे। बता दें कि स्टेशन पर सबसे ज्यादा लाइन क्रॉसिंग करने के मामले सामने आते हैं।

लेकिन जानकारी के अभाव में लोग गलती करते हैं और कानून टूटते हैं। ऐसे में आरपीएफ ने इसे लेकर बड़े स्तर पर अभियान चलाने की योजना बनाई है। जिसके तहत दो टीमों का गठन किया जाएगा। जो स्टेशन पर घूम-घूम कर यात्रियों व लोगों को जागरूक करेंगी।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed