फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   SIT Takes HAFED Manager Salendra to Ujjain

Yamuna Nagar News: हैफेड के मैनेजर सलेंद्र को उज्जैन ले गई एसआईटी

Wed, 18 Mar 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 18 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
SIT Takes HAFED Manager Salendra to Ujjain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सात राइस मिलों में सामने आए करीब 70 करोड़ रुपये के धान घोटाले में संलिप्त हैफेड के सीनियर मैनेजर सलेंद्र को एसआईटी टीम मंगलवार को पूछताछ के लिए उज्जैन लेकर रवाना हो गई। रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में सामने आया है कि धान खरीद के बाद आरोपी उज्जैन गया था, जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि धान घोटाले से जुड़ी रकम वहीं छिपाई गई है।
एसआईटी के अनुसार आरोपी सलेंद्र ने राइस मिलर संदीप सिंगला से रिश्वत के तौर पर मोटी रकम ली थी। प्रारंभिक पूछताछ में संकेत मिले हैं कि यह रकम उज्जैन में कहीं छिपाई गई है या फिर उसे वहां खुर्दबुर्द किया गया है। इसी कड़ी में अब टीम आरोपी को उज्जैन ले जाकर उन स्थानों की निशानदेही कराएगी, जहां वह ठहरा या गया था। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस कार्रवाई के दौरान घोटाले से जुड़ी अहम रिकवरी और सुराग मिल सकते हैं। पिछले वर्ष धान खरीद के दौरान सलेंद्र के पास प्रतापनगर और रणजीतपुर की अनाज मंडियों का प्रभार था। इन मंडियों में स्टॉक और रिकॉर्ड की जांच के दौरान भारी अनियमितताएं सामने आई थीं। एसआईटी जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने फर्जी गेट पास तैयार कर कागजों में धान की खरीद दर्शाई और बाद में इसे राइस मिलों में दिखाकर करोड़ों रुपये के घोटाले को अंजाम दिया।
विज्ञापन

फिलहाल आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है, जो बुधवार को समाप्त होगा। इस दौरान उससे लगातार पूछताछ की जा रही है और मामले के अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। जांच टीम का मानना है कि उज्जैन में पूछताछ से कई अहम कड़ियां जुड़ सकती हैं। दूसरी ओर, इस मामले में अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कयास लगाए जा रहे हैं कि सलेंद्र का रिमांड पूरा होने के बाद कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। हैफेड के सीनियर मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद यह साफ हो गया है कि मंडियों में फर्जी गेट पास काटने का खेल चल रहा था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किन-किन मंडियों में और कितनी संख्या में फर्जी गेट पास जारी किए गए। धान घोटाला सामने आने के बाद से कई महीने तक इस मामले में कोई बड़ी कार्रवाई नहीं होने के कारण यह माना जा रहा था कि एसआईटी की जांच ठंडी पड़ गई है। अब सलेंद्र की गिरफ्तारी और जांच ने फिर गति पकड़ ली है।

आरोपी मैनेजर सलेंद्र को एसआईटी उज्जैन लेकर गई है। संदीप सिंगला से ली गई रकम कहां छिपाई गई है और कुल कितनी राशि का लेन-देन हुआ, इसका खुलासा जल्द होने की उम्मीद है। आरोपी से पैसे की रिकवरी करने का प्रयास हो रहा है। - राजीव मिगलानी, डीएसपी जगाधरी एवं एसआईटी इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed