फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shriram Navami celebrated across the district

श्रीराम नवमी की जिले भर धूम, मंदिरों में किया जा रहा रामायण का पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Shriram Navami celebrated across the district
यमुनानगर। मुख्यालय से करीब 15 मिलोमीटर दूर पंचमुखी हनुमान मंदिर पौराणिक है। इसका संबंध महाभारत काल से बताया जाता है। मंदिर में लोगों की इतनी श्रद्धा है कि यहां शुक्ल पक्ष में भंडारा लगाने के लिए दो से ढाई वर्ष की वेटिंग है।
विज्ञापन

भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की जिले भर में धूम है। रविवार को श्रीराम नवमी है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। सनातन पद्धिति में यह दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। रामनवमी चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को होती है। इस रामनवमी 10 अप्रैल (आज) मनाई जा रही है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य एवं पंडित महेश शांडिल्य ने बताया कि रामनवमी पर रवि पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। ऐसे में इस दिन सुबह से ही कन्या पूजन के साथ अभिजीत मुहूर्त में रामलला का जन्म कर्क लग्न में दोपहर 12 बजे मनाया जाएगा। जिसके लिए जिले के तमाम मंदिरों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होगा भव्य कार्यक्रम:
मंदिर के पुजारी के मुताबिक महाभारत काल में पांडव यहां ठहरे थे और उन्हें हनुमान जी के दर्शन हुए थे। उस दौरान यह क्षेत्र वीरान जंगल था और करीब 400 वर्ष की तपस्या के दौरान बाबा जानकीदास महाराज को ढाक के पेड़ पर हनुमान जी के दर्शन हुए। दर्शन होने के बाद उन्होंनेवैसी ही हनुमान जी की प्रतिमा बनाई। तब से यह स्थान आस्था का केंद्र बना हुआ है। एक के बाद एक तपस्वी आए और मंदिर की भव्यता बढ़ती चली गई। आज करीब पांच एकड़ में मंदिर बना हुआ है और मंदिर के साथ जानकी कुंड के प्रति भी लोगों की अपार श्रद्धा है। लोगों का कहना है कि यह प्रदेश का एकमात्र ऐतिहासिक श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर है। हर मंगलवार श्रद्धालुओं के लिए भंडारा होता है। एक भंडारे में करीब 20 क्विंटल चावल बनाएजाते हैं। उन्होंने बताया कि मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु शुक्ल पक्ष में भंडारा करवाते हैं। इसके लिए श्रद्धालुओं को ढाई साल तक इंतजार करना पड़ता है।
1990 में स्थापित की भव्य प्रतिमा
पुजारी राजीव शर्मा ने बताया कि मंदिर में लोगों की गहरी आस्था है। रामनवमी पर यहां मेला लगता है। रामनवमी पर यहां पर रामायण का पाठ करवाया जाता है। वहीं भजन कीर्तन से श्रीराम व भक्त हनुमान की महिमा का गुणगान किया जाता है। इस बार भी मंदिर में संकीर्तन के साथ भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम करवाया जाएगा।
रघुनाथ मंदिर में होगा भंडारा
शहर के रघुनाथ मंदिर में राम जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुजारी रामूदास ने बताया कि मंदिर में रामायण का पाठ करवाया जा रहा है। जिसका रविवार सुबह सात बजे भोग होगा। इसके बाद जन्मोत्सव कार्यक्रम होगा। राम जन्म दोपहर 12 बजे होगा। तब तक मंदिर में भजन संकीर्तन किया जाएगा। इसके बाद भंडारा होगा।

निकाली जाएगी शोभायात्रा
रामनवमी पर जिले भर में विभिन्न मंदिरों व स्थानों से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए सनातन सभा की ओर से शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें भगवान श्रीराम, भैय्या लखन, मां जानकी, आदिदेव भगवान शिव सहित अन्य देवी देवताओं की झांकियां निकाली जाएंगी।
फोटो:- 14, 14ए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed