{"_id":"6286a49bcf3efa38917d17a7","slug":"shots-fired-on-station-in-charge-outpost-in-charge-yamuna-nagar-news-knl108754631","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज पर दागी गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज पर दागी गोलियां
विज्ञापन
Shots fired on station in-charge, outpost in-charge
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। दो भाइयों में जमीनी विवाद का झगड़ा निपटाने गांव कलांपुर पहुंचे थाना छप्पर प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र व पंचतीर्थी चौकी इंचार्ज एएसआई रामकुमार पर एक व्यक्ति ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां दाग दीं। थाना प्रभारी की बायीं टांग व पांव पर दो गोलियां व चौकी इंचार्ज की टांग पर एक गोली लगी। आरोपी परमिंद्र सिंह ने एक गोली अपने छोटे भाई राजिंद्र पर भी चलाई। गोली घर के गेट पर लगने के बाद राजिंद्र की कनपटी को छूकर निकल गई। इतना ही नहीं परमिंद्र ने अपनी मां हरबंस कौर के सिर में भी रिवाल्वर का बट मारा। जिससे वह घायल हो गईं। सभी घायलों को शहर के गाबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना पर एसपी कमलदीप गोयल भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा डीएसपी सुभाष चंद्र, डीएसपी रजत गुलिया, थाना शहर यमुनानगर प्रभारी सुखबीर सिंह, इंस्पेक्टर राकेश मटोरिया समेत अन्य पुलिसकर्मी अस्पताल में एकत्रित हो गए।
----
डायल 112 से मिली थी झगड़े की सूचना
बृहस्पतिवार शाम डायल 112 के पास सूचना आई थी कि थाना छप्पर के गांव कलांपुर में दो भाइयों के बीच झगड़ा हो गया है। डायल 112 से इसकी सूचना थाना प्रभारी जगदीश चंद्र व पंचतीर्थी चौकी इंचार्ज रामकुमार को दी गई। दोनों गांव में मौके पर पहुंचे तो वहां परमिंद्र सिंह की अपने छोटे भाई राजिंद्र से बहस हो रही थी। परमिंद्र के हाथ में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर थी। वह रिवाल्वर तानकर राजिंद्र को धमका रहा था। जगदीश चंद्र व रामकुमार ने परमिंद्र को गोली न चलाने को कहा।
विज्ञापन
इस पर आपा खोए परमिंद्र ने उन दोनों पर भी रिवाल्वर तानकर धमकी दी कि यदि वे उसके पास आए तो उन्हें भी गोली मार देगा। डराने के इरादे से परमिंद्र ने पहले हवाई फायर कर दिया और फिर दूसरा फायर उसने अपने भाई की तरफ किया। गोली घर के गेट पर लगने के बाद राजिंद्र की कनपटी को छूकर निकल गई। इस पर पुलिस कर्मी जगदीश चंद्र व रामकुमार ने जैसे ही आरोपी को पकड़ा तो परमिंद्र ने एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं, जिसमें से दो गोलियां जगदीश चंद्र की बायीं टांग व पांव पर लगी। एक गोली रामकुमार के पांव पर लगी। वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने परमिंद्र सिंह को काबू कर किया। दोनों घायलों को तुरंत गाबा अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
जमीन के लिए दोनों भाइयों में विवाद
राजिंद्र सिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई कुरुक्षेत्र में परिवार के साथ अपनी ससुराल में रहता है। उनकी गांव में 18 एकड़ जमीन है। परमिंद्र सिंह के हिस्से की जमीन को उसने गत वर्ष ठेके पर लिया था जो इस साल फसल कटाई पर खत्म हो गया था। इस बार उसने जमीन को ठेके पर नहीं लिया क्योंकि परमिंद्र छोटी-छोटी बातों को लेकर उनसे झगड़ा करता था। वह नहीं चाहता था कि कोई विवाद हो इसलिए वह जमीन ठेके पर नहीं लेना चाहता था, परंतु परमिंद्र सिंह उसे ही जमीन ठेके पर देने की जिद पर अड़ा हुआ था। इसके लिए वह 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मांग रहा था। इसके लिए परमिंद्र ने कई बार गांव के लोगों को भी उसके पास भेजा था, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया था। राजिंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम परमिंद्र गांव में आया और झगड़ा करने लगा। परमिंद्र ने पहले उस पर ईंट से वार किया था। मां हरबंस कौर उसे समझाने आई तो परमिंद्र ने रिवाल्वर का बट उसके सिर में मार दिया। झगड़े के दौरान ही किसी ने डायल 112 को फोन कर दिया।
पुलिसकर्मियों ने दिखाई बहादुरी : एसपी
एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी झगड़े की सूचना पर गांव कलांपुर में गए थे। जब आरोपी परमिंद्र ने रिवाल्वर तान रखी थी तो दोनों पुलिसकर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए उसे पकड़ा। जिस पर आरोपी ने गोलियां चला दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वह खतरे से बाहर हैं।

गाबा अस्पताल में भर्ती थाना छप्पर एसएचओ जगदीश बिश्नोई, जिनकी टांग व पैर पर लगी गोली।- फोटो : Yamuna Nagar