फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shots fired at dairy operator, Yamunanagar

डेयरी संचालक पर चलाईं गोलियां, टांगों में छर्रे लगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Shots fired at dairy operator, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सदर जगाधरी थाना के गांव दड़वा स्थित डेयरी कांप्लेक्स में घुसकर कुछ युवकों ने डेयरी संचालक रिषभ पर गोलियां चलाईं। टांग में छर्रे लगने से वह घायल हो गया। आरोपी दो माह पहले हुए झगड़े को लेकर डेयरी संचालक से रंजिश रखे थे। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर की मॉडल कॉलोनी निवासी रिषभ ने बताया कि उसकी दड़वा डेयरी कांप्लेक्स में डेयरी है। करीब दो माह पहले उसकी बुआ के लड़के दक्ष का कबीर नाम के युवक के साथ झगड़ा हो गया था। उस समय दोनों के बीच समझौता हो गया था। इसके बावजूद कबीर के दोस्त अमादलपुर निवासी अभिषेक ने दक्ष के साथ फोन पर गाली गलौज की थी। इस पर उसने उसे फोन कर समझा दिया था। इस वजह से अभिषेक उससे रंजिश रखे हुए था।
विज्ञापन

रिषभ ने बताया कि शनिवार शाम को वह डेयरी जा रहा था। एसडी पब्लिक स्कूल के पास टोडरपुर निवासी पंकज, आईटीआई रोड निवासी अक्षय, छोटा माडल टाउन निवासी अर्पण और अमादलपुर निवासी आकाश ने उसे रोक लिया और उसके साथ गालीगलौज की। आरोपी अभिषेक से बहस करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद वह घर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब दो बजे वह अपनी डेयरी पर गया था। इस बीच आरोपी पंकज व उसके दोस्त बाइक पर सवार होकर उसकी डेयरी पर पहुंचे। आरोप है कि उनके साथ गाली गलौज की और पंकज ने देसी कट्टे से उस पर फायर किऐ छर्रे उसके पैरों में लगे। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया गया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र का कहना है कि चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed